भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की शिष्टाचार भेंट

भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की मजबूती, भावी रणनीति और राष्ट्र निर्माण पर चर्चा हुई। मंत्री राजपूत ने नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी के और सशक्त होने का विश्वास जताया।

भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की शिष्टाचार भेंट

संगठन की मजबूती, भावी रणनीति और “विकसित भारत” के संकल्प पर हुई चर्चा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की मजबूती, पार्टी की भावी रणनीति और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव, कार्य के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा व नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा “विकसित भारत” के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया।