CM मोहन यादव का बुलडोजर एक्शन, मध्य प्रदेश में 250 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का सफाया

शिवपुरी में बुलडोजर कार्रवाी के बाद वन विभाग सूत्रों ने कल शाम यह जानकारी देते हुए बताया कि कोलारस वन परिक्षेत्र में ग्राम राई के पास शिवनारायण धाकड़, सीताराम धाकड़ आदि ग्रामीण वन भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे थे। इस बार भी उन्होंने फसल लगा दी थी। इसके बाद कल शाम संयुक्त दल द्वारा लगभग 6 जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों के द्वारा उनकी फसल को हटाकर जमीन को जोत कर अवैध कब्जा हटाकर वन भूमि को मुक्त कराया गया।

CM मोहन यादव का बुलडोजर एक्शन, मध्य प्रदेश में 250 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का सफाया

कोलारस वन परिक्षेत्र में 250 बीघा जमीन अतिक्रमणमुक्त

संयुक्त कार्रवाई में जेसीबी से हटाया गया अवैध कब्जा

वन भूमि पर खेती कर रहे ग्रामीणों की फसल हटाई

प्रशासन की सख्ती: अवैध कब्जों पर जारी रहेगा बुलडोज़र अभियान

वन–राजस्व–पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन वापस

शिवपुरी में प्रशासन ने बड़ी बुलडोजर कार्रवाी की है। शिवपुरी जिले के वन परिक्षेत्र कोलारस में वन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 250 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है। इस ऐक्शन के बाद प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा जिले में अवैध पर बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

शिवपुरी में बुलडोजर कार्रवाी के बाद वन विभाग सूत्रों ने कल शाम यह जानकारी देते हुए बताया कि कोलारस वन परिक्षेत्र में ग्राम राई के पास शिवनारायण धाकड़, सीताराम धाकड़ आदि ग्रामीण वन भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे थे। इस बार भी उन्होंने फसल लगा दी थी। इसके बाद कल शाम संयुक्त दल द्वारा लगभग 6 जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों के द्वारा उनकी फसल को हटाकर जमीन को जोत कर अवैध कब्जा हटाकर वन भूमि को मुक्त कराया गया।

किसानों ने कर रखा था अवैध कब्जा

मध्य प्रदेश सरकार का अवैध कब्जों पर लगातार ऐक्शन जारी है। इस दौरान शिवपुरी में किसानों और अन्य लोगों ने करीब 250 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। किसानों कब्जा करने के बाद जमीन पर खेती शुरू कर दी थी। अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन अपना दल-बल लेकर मौके पर पहुंचा और अचानक कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान किसानों के कब्जे वाले खेतों में भी प्रशासन ने बुलडोजर से फसलों को नष्ट कर दिया और अवैध कब्जे को हटा दिया

हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशभर के कलेक्टरों को शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए