वंदे मातरम के अपमान पर भड़के CM मोहन यादव, बोले- इस्तीफा दे पूरी प्रदेश कांग्रेस-कांग्रेस पार्षदों के 'इनकार' से सुलगी सियासत
इंदौर नगर निगम में बजट सत्र के दौरान शुरू हुआ 'वंदे मातरम' विवाद अब मध्य प्रदेश की सियासत का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के कड़े प्रहार और हिंदू संगठनों के उग्र विरोध ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया है
वंदे मातरम् नहीं गाने वाली कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख और रूबीना इकबाल के बयान पर सीएम मोहन यादव ने दिखाए तेवर, बोले कांग्रेस दोहरे चरित्र से बाहर निकले, अब करे कार्रवाई, वरना सभी दें इस्तीफा...जीतू पटवारी पर किया तंज, इधर इंदौर में बीजेपी का हंगामा जारी... केस दर्ज कराने की तैयारी
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर नगर निगम परिषद में वंदे मातरम् गाने से इंकार करने के मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि यह देश के सम्मान से जुड़ा विषय है. CM ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है, तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य नेताओं को इस्तीफा दे देना चाहिए. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है.
वंदे मातरम् विवाद पर सीएम ने कांग्रेस को घेरा
अब इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस पर पूरी प्रदेश कांग्रेस को इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र से बाहर नहीं निकल पा रही। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम की महिला पार्षदों ने बेशर्मी की हद पार (Vande Mataram Controversy) कर दी।
सीएम बोले दुर्भाग्य की बात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM) ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस की पार्षद ने नगर निगम में वंदे मातरम गाने से इनकार किया (Vande Mataram Controversy) और बड़ी बेशर्मी के साथ कहा कि मैं नहीं गाऊंगी। यह कांग्रेस का चरित्र बता रहा है। कांग्रेस पार्षद भारत माता की जय बोलने से भी मना करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस पर स्पष्टीकरण दें। वे बताएं कि पार्टी इस तरह के लोगों को प्रोत्साहित क्यों करती है।
चुप क्यों है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM) ने कहा कि ये लोग देश को कहां ले जाएंगे, देशभक्तों का अपमान करेंगे। हजारों देशभक्तों ने भारत माता की जय बोलते-बोलते प्राण त्याग दिए। मुझे इस बात का बड़ा दुख और मुझे इस मामले पर ग्लानि हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जो हर मामले पर बोलते हैं, वो अब इस पर क्यों नहीं बोल रहे। कांग्रेस की पार्षद की टिप्पणी पर उनका क्या कहना है। अगर इस पर (Vande Mataram Controversy) पटवारी और कांग्रेस नेता कोई कार्रवाई नहीं कर पाते, तो सभी को इस्तीफा दे देना चाहिए।
कांग्रेस का दोहरा चरित्र
सीएम डॉ. यादव (CM) ने कहा कि जब देखो तब कांग्रेसी भगवान राम की निंदा करते हैं, हिंदुओं का अपमान करते हैं। अब तो इन्होंने सीमा ही पार कर दी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे मातरम (Vande Mataram Controversy) के 6 छंदों को लेकर पूरे देश का दिल जीत चुके हैं। लेकिन, कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र से बाहर नहीं आ पा रही। कांग्रेस ने आजादी के पहले से वंदे मातरम पर बखेड़ा खड़ा किया। उनकी सरकार ने 5 छंदों को ही गायब कर दिया था।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस