MP में दरिंदगी, 3 नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ 7 लोगों ने किया गैंगरेप

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शादी से लौट रही तीन लड़कियों और एक महिला के साथ छह वयस्कों और एक नाबालिग ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि लड़कियों के साथ मौजूद आदमी को धमकाया गया और भगा दिया गया। हमने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को हिरासत में लिया है। सभी गिरफ्तारियां सूचना मिलने के छह घंटे के भीतर की गईं।

MP में दरिंदगी, 3 नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ 7 लोगों ने किया गैंगरेप

MP News: मध्यप्रदेश के बालाघाट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 4 आदिवासी लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। इनमें 3 नाबालिग और एक बालिग है। बताया जा रहा है कि इस घटना को 7 युवकों ने मिलकर अंजाम दिया।

हालांकि, हट्टा थाना पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी लड़कियां शादी समारोह में जा रही थी। इसी दौरान गांव भगतपुर से लौटते वक्त सात लड़कों पीछा किया। इसके बाद रास्ता रोककर उनके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया। लड़कियों ने डर के कारण अपने परिजनों को मामले की जानकारी नहीं दी।

इसके बाद अगले दिन गांव के कुछ लोगों को जानकारी मिली कि लड़कियों के साथ गैंगरेप हुआ है, तो आदिवासी समाज की बैठक बुलाई और फैसला लिया गया कि मामले की शिकायत थाने में की जाएगी। जिसके बाद थाने में जाकर शिकायत की गई।

पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि दुष्कर्म करने वाले सभी 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर पॉस्को, एससी/एसटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।