कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ बकरीद पर्व
उरई-कालपी समेत संवेदनशील इलाकों में डीएम-एसपी का लगातार भ्रमण, ड्रोन और पुलिस निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ ईद-उल-अज़हा पर्व
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ बकरीद पर्व
उरई, कालपी सहित संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण, ड्रोन व पुलिस बल की निगरानी से बना सौहार्दपूर्ण माहौल
उरई । ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह पूरे दिन जनपद में सक्रिय रहे। दोनों अधिकारियों ने उरई, कालपी सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पर्व के दौरान सभी अधिकारी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के वातावरण में सम्पन्न कराए जाएं।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जनपद में प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल, मजिस्ट्रेट तैनात रहे। ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की गई तथा लगातार गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों ने मस्जिदों एवं ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई, पेयजल, यातायात एवं विद्युत व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। जनपद में ईद-उल-अज़हा का पर्व पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जो जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस