यातायात माह नवम्बर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत छात्र छात्राओं को बताए गए यातायात के नियम.
उरई के दयानंद वैदिक कॉलेज में यातायात माह—नवंबर के तहत सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाना और दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सही यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना था।
यातायात माह नवंबर: सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में छात्रों को बताए गए आवश्यक यातायात नियम
उरई । दयानंद वैदिक कॉलेज में शुक्रवार को यातायात माह नवम्बर, सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना और दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना था।
उक्त कार्यक्रम के दौरान सीओ यातायात श्रीमती अर्चना सिंह ने छात्र-छात्राओं को सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एआरटीओ श्री राजेश वर्मा ने सडक सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुये वाहन चलाये जाने में ड्राइविंग लाइसेंस की उपयोगिता एवं अन्य सडक सुरक्षा सम्बन्धी नियमों की जानकारी देते हुये जागरूक किया गया। तथा प्रभारी यातायात श्री वीरबहादुर सिंह ने उन्हें हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, नशा की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क संकेतों को समझने तथा पैदल यात्रियों के अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। छात्र छात्राओं को यह भी बताया गया कि छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही ठंड की शुरूआत हो रही है जिससे कोहरे व ठंड में दृष्यता की कमी के कारण होने वाली सडक दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया।
राहवीर योजना के अन्तर्गत सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाने वालों को सरकार पुरस्कृत करती है। इसलिये बिना किसी आशंका के सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्तियों की मदद करने की अपील की गयी जिसमें लोगों को यह भ्रम है कि जो लोग मदद करते हैं, बाद में पुलिस बयान/कार्यवाही के नाम पर बार-बार बुलाकर परेशान करती है इस भ्रम को भी दूर किया गया।
कार्यक्रम में सीओ सिटी अर्चना सिंह, एआरटीओ राजेश सिंह, यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह, दयानंद वैदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ० राजेश कुमार पांडे, नमो सर और अलीम सर(समाज सेवी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा से जुड़ा अहम मुद्दा है।
साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमों की जागरुकता से ही सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाई जा सकती है। अन्त में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को सीओ यातायात अर्चना सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई व कालेज के प्राचार्य महोदय द्वारा धन्यवाद देते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस