ओवरस्पीड पर ARTO का सख़्त एक्शन, NH-27 पर चला प्रवर्तन अभियान,रफ्तार बनी खतरा तो कटा चालान, 43 वाहन चालकों पर गिरी गाज

सड़क सुरक्षा माह के तहत जालौन में NH-27 पर ARTO ने ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सख़्त अभियान चलाया। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों को चेतावनी दी गई, जबकि तेज़ रफ्तार के मामले में 43 वाहनों के चालान काटे

ओवरस्पीड पर ARTO का सख़्त एक्शन, NH-27 पर चला प्रवर्तन अभियान,रफ्तार बनी खतरा तो कटा चालान, 43 वाहन चालकों पर गिरी गाज

वाहन रफ्तार पर एआरटीओ की करवाई में तेजी,दर्जनों वाहनों के हुए चालान

सड़क सुरक्षा माह में NH-27 पर कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर ARTO की सख़्ती
उरई ।  ‘‘सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत आज दिनाँक 10 फरवरी 2026 को सुरेश कुमार वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) जनपद जालौन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध अभियान चलाया गया। सुरेश कुमार वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) जनपद-जालौन द्वारा समस्त दो पहिया व चार पहिया वाहन चालको व राहगीरों से अपील की गयी कि सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन से न केवल हम अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि परिवार को भी अनेक समस्याओं से बचा सकते हैं, जो सड़क दुघर्टना के कारण उत्पन्न होतीं हैं। इसीलिये हम सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाहिए। 
इसके उपरान्त दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट का प्रयोग करने व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु सलाह दी गयी जो वाहन चालक बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहनों का संचालन करते मिले उनको कठोर चेतावनी देते हुए सरकार व परिवहन विभाग तथा उनके परिवार की ओर से आग्रह किया गया कि वाहन का संचालन करते समय सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें व नशे की हालत में वाहन न चलायें, तेज गति से वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय स्टंट आदि न करें। अगर कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। इसके साथ-साथ ओवर स्पीडिंग के अभियोग में 43 चालान किये गये।