मंजिला लॉज ढही, मलबे में दबे कई लोग: बगल में चल रहे निर्माण पर उठे सवाल, अनूपपुर SP ने दी जानकारी

अनूपपुर के कोतमा में बस स्टैंड के पास अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में 8-10 लोगों के दबे होने की आशंका है। दो घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जबकि SDRF और पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मंजिला लॉज ढही, मलबे में दबे कई लोग: बगल में चल रहे निर्माण पर उठे सवाल, अनूपपुर SP ने दी जानकारी

अनूपपुर जिले के कोतमा इलाके में एक गंभीर हादसा हुआ है। कोतमा बस स्टैंड के पास स्थित 4 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 8-10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

MP Anuppur Kotma Building Collapse: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां बस स्टैंड के पास स्थित 4 मंजिला अग्रवाल लॉज अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 8-10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जबकि अब तक दो घायलों को बाहर निकालकर अस्पिताल भेजा गया है। 

कोतमा बस स्टैंड के पास अचानक गिरी इमारत 

कोतमा के व्यस्त बस स्टैंड इलाके में अचानक 4 मंजिला इमारत ढह गई। हादसे के समय मौजूद लोगों ने बताया कि इमारत गिरते ही आसपास धूल का गुबार फैल गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस हादसे में आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे व्यापारियों को भारी क्षति हुई है। 

निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि अग्रवाल लॉज की ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरी संरचना कमजोर हो कर धऱाशायी हो गई। आशंका जताई जा रही है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिस वजह से ये हादसा हुआ। 

रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। SDRF की टीम भी तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गई। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक दो लोगों को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। 

8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने जानकारी में बताया कि मलबे में अभी 8 से 10 लोगों के फंसे होने की संभावना है। रेस्क्यू टीम लगातार मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाले की कोशिश कर रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनमिक अधिकारी मौजूद हैं। 

आसपास के इलाकों में दहशत

इस घटना के बाद पूरे कोतमा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और लगातार रेस्क्यू कार्य को देख रहे हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करवा दिया है ताकि राहत कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।