पैर धुलाई मामले में विधायक का वीडियो वायरल, पीड़ित युवक के चाचा से कहा- अगली बार गंदगी खा लेना

दमोह के सतरिया गांव में पैर धुलवाकर पानी पिलाने कांड के दौरान सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का पीड़ित के चाचा से अभद्र भाषा वाला वीडियो वायरल हुआ। विवाद बढ़ने पर विधायक ने सफाई दी कि उन्होंने गलत शब्द नहीं बोले। meanwhile, मामले में पांच आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई हो चुकी है।

पैर धुलाई मामले में विधायक का वीडियो वायरल, पीड़ित युवक के चाचा से कहा- अगली बार गंदगी खा लेना

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में ब्राह्मण समाज के युवकों ने कुशवाह समाज के युवक से पैर धुलवाए थे. इस मामले में हाईकोर्ट ने सख्त आदेश दिए थे, कि आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए. वहीं पुलिस तुरंत एक्शन लेते हुए, पांच आरोपियों के खिलाफ NSA लगाया है. वहीं पुलिस ने इन पांचों आरोपियों को को गिरफ्तार भी कर लिया है.

दमोह में सतरिया गांव के पैर धुलाई कांड में एक नया वीडियो सामने आया है। कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल ने बवाल खड़ा कर दिया है। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने पीड़ित युवक के चाचा से भीड़ के बीच कह दिया कि ठीक है, अगली बार गंदगी (मल) खा लेना... उन्होंने दो बार यह बात कही। जिसका वहां मौजूद किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दरअसल MP के दमोह जिले के चर्चित सतरिया कांड मामले के बाद प्रदेश कांग्रेस की तरफ से विधायकों का एक प्रतिनिधि मंडल सतरिया गांव में पीड़ित परिवार से मिलने भेजा गया है। इसमें सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा सहित फूलसिंह बरैया और जबलपुर से पूर्व विधायक विनय सक्सेना शामिल थे। सतरिया में पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान मौके पर पूरा गांव एकत्रित हुआ था। इस दौरान पीड़ित युवक के चाचा ने इस मामले में दूसरे पक्ष की गलती से इंकार किया तो प्रतिनिधि मंडल के सदस्य असहज नजर आए।

पीड़ित से मिलने पहुंचे थे विधायक

मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस की तीन सदस्य टीम पीड़ित परिवार से मिलने सतरिया गांव पहुंची थी। इसमें विधायक फूलसिंह बरैया, जबलपुर से पूर्व विधायक विनय सक्सेना और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा शामिल थे। तीनों जनप्रतिनिधि गांव में परिवार के साथ बैठे हुए थे। जहां बड़ी संख्या में लोग भी शामिल थे। मामले को लेकर चर्चा चल रही थी और परिवार के लोगों से पूछा जा रहा था कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है। कोई उन्हें डरा या धमका तो नहीं रहा। इसी बीच पुरुषोत्तम कुशवाहा के चाचा लखन पटेल ने कहा कि भतीजे का फोन मेरे पास ही रहता है हमें ना तो किसी ने कोई धमकी दी है ना कोई अलग से डरा रहा है। चाचा ने कहा कि इस घटनाक्रम में किसी की गलती नहीं है। इसी बात पर आसपास मौजूद कुछ लोग युवक के चाचा को दोष देने लगे। तभी विधायक कुशवाहा खड़े हुए और चाचा पास में आकर कहा कि अगली बार गंदगी खा लेना। इतना ही नहीं विधायक ने दोबारा चाचा के कान के पास आकर फिर से वही शब्द दोहराए और फिर धक्का भी दिया। विधायक के गंदे शब्दों को बोलने के बाद भी चाचा लखन ने बड़ी ही शालीनता से सहमति जताते हुए अपना सिर हिला दिया। उसी दौरान किसी ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

HC के आदेश पर कार्रवाई 

गुरुवार को दमोह में ओबीसी महासभा ने बड़ा आंदोलन किया और मांग रखी कि जिस पंचायत में यह कृत्य हुआ, उसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही की जाए, चाहे वे ब्राह्मण समाज से हों या कुशवाहा समाज से. इस पर दमोह एसपी का कहना है कि हाईकोर्ट ने भी इसी तरह के निर्देश दिए हैं, जिन पर कार्रवाई जारी है.