यूपी में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली उन्नाव पुलिस:* मार्च में 194 मामलों में 320 अपराधियों को दिलाई सजा, प्रदेश में पहला स्थान

यूपी में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली उन्नाव पुलिस:* मार्च में 194 मामलों में 320 अपराधियों को दिलाई सजा, प्रदेश में पहला स्थान

 ब्यूरो सुनील त्रिपाठी

उन्नाव पुलिस ने ऑपरेशन कनविक्शन में शानदार सफलता हासिल की है। मार्च 2025 में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

एसपी दीपक भूकर के नेतृत्व में पुलिस ने मार्च में 194 मामलों में 320 अपराधियों को सजा दिलवाई। इन मामलों में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

पुलिस ने विवेचना, अभियोजन और मॉनीटरिंग में प्रभावी कार्य किया। मजबूत पैरवी और ठोस साक्ष्यों के साथ समयबद्ध चार्जशीट दाखिल की गई। इससे अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिली।

ऑपरेशन कनविक्शन का लक्ष्य न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाना है। इससे अपराधियों को जल्द सजा मिलती है। पीड़ितों को समय पर न्याय मिलता है। उन्नाव पुलिस ने इस दिशा में मॉडल का काम किया है।

एसपी दीपक भूकर ने इस सफलता का श्रेय अपनी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पुलिस की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने उन्नाव को अपराधमुक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

इस उपलब्धि से जिले में पुलिस की साख बढ़ी है। जनता का न्याय व्यवस्था पर भरोसा मजबूत हुआ है। उन्नाव की सफलता अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बन गई है।