महिला पत्रकार की जाति पूंछ हुई मारपीट,यूजीसी के नियमों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय में बवाल, थाना पहुंचा मामला- FIR दर्ज
यूजीसी के समानता नियमों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय में भी विवाद छिड़ गया है. प्रतिद्वंद्वी गुट आपस में भिड़ गए हैं और विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पत्रकार के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती और दुर्व्यवहार किया गया.
दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट फैकल्टी में प्रोटेस्ट के दौरान महिला पत्रकार से मारपीट का मामला सामने आया है। लेफ्ट और एबीवीपी ने छात्र एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के आर्ट फैकल्टी परिसर में शुक्रवार को लेफ्ट संगठन ने यूजीसी नियम लागू करने के समर्थन में एक प्रोटेस्ट रखा गया था। इसी दौरान वहां कवरेज करने पहुंची एक महिला पत्रकार के साथ मारपीट की घटना सामने आई
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आरोप लगाया है कि एक यूट्यूब चैनल से जुड़ी एक महिला पत्रकार पर दोपहर करीब 2 बजे कैंपस में प्रोटेस्ट कवर करते समय हमला किया गया।
इस घटना पर छात्र संगठन आइसा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पर कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप लगाया। आइसा का कहना है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में रुकावट डालने का प्रयास किया। सीपीआई (एम) ने भी इस घटना की निंदा की। सीपीआई (एम) की ओर से कहा गया कि डीयू में दक्षिणपंथी लिटरेरी फेस्टिवल के विकल्प के रूप में विचारों के मंच के तौर पर आयोजित किया गया था।
सीपीआई (एम) ने मांग की है कि इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और डीयू परिसर में लोकतांत्रिक कार्यक्रमों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं एबीवीपी ने इन आरोपों को सिरे से नकारा। एबीवीपी की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि छात्रों के बीच एबीवीपी की बढ़ती लोकप्रियता से वामपंथी छात्र संगठन विचलित हो गए हैं। इस कारण से ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। एबीवीपी की ओर से कहा गया है कि इरफान हबीब जैसे वामपंथी इतिहासकारों के विचारों को छात्रों के साथ-साथ समाज ने भी नकार दिया है।
एबीवीपी दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 9 से 11 फरवरी तक मदारी नाम से एक कला महोत्सव आयोजित किया। उसमें डीयू समेत अन्य विश्वविद्यालयों की नुक्कड़ नाटक समितियों ने हिस्सा लिया। इस सफल आयोजन से आइसा परेशान होकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।
फ्रीलांसर यूट्यूबर का आरोप
आइसा का आरोप है कि उनके प्रोटेस्ट के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आकर मारपीट की. साथ ही उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि इस मारपीट में पिटने वालों में एक यूट्यूबर है. लेफ़्ट की जनरल सेक्रेटरी की पिटाई का भी वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि, मारपीट की शिकार लड़की का आरोप है कि चूंकि मैं ब्राह्मण हूं इसलिए मुझपर लेफ्ट के छात्र ने हमला किया.
अधिकार रैली में मारपीट की घटना
शुक्रवार को आइसा की अधिकार रैली में मारपीट की घटना हुई। अधिकार रैली इरफान हबीब पर पानी फेंकने और यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस को लागू करने और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए आयोजित की गई थी। इसमें शामिल छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। रैली में एक यू-ट्यूबर के सवाल करने पर मारपीट की घटना हुई, उनके साथ हाथापाई भी हुई। इससे कैंपस का माहौल गरमा गया है। वहीं आइसा ने इस घटना से अपना पल्ला झाड़ लिया है। जबकि एबीवीपी ने इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस