भारत मंडपम में सजेगा भारतीय वस्त्रों का संसार,‘Threads of Bharat’ के माध्यम से दुनिया देखेगी भारत का दम,चम्पालाल बोथरा CAIT

CAIT द्वारा 1 से 4 मई 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 – Threads of Bharat’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारतीय टेक्सटाइल एवं गारमेंट उद्योग को वैश्विक बाज़ार से जोड़ना, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है। महोत्सव में पारंपरिक बुनकरों, MSME इकाइयों और आधुनिक निर्माताओं की भागीदारी के साथ B2B मीटिंग्स व नीतिगत सत्र आयोजित होंगे।

भारत मंडपम में सजेगा भारतीय वस्त्रों का संसार,‘Threads of Bharat’ के माध्यम से दुनिया देखेगी भारत का दम,चम्पालाल बोथरा CAIT

मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में CAIT की ऐतिहासिक पहल

सूरत,कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आगामी 1 से 4 मई 2026 तक नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 – Threads of Bharat’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव भारतीय टेक्सटाइल एवं गारमेंट उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों से सीधे जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगा।

इस आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए CAIT की टेक्सटाइल एवं गारमेंट समिति के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री चम्पालाल बोथरा ने बताया कि इस महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को वैश्विक स्तर पर प्रभावी ढंग से स्थापित करना है।

उन्होंने कहा, “Threads of Bharat भारतीय पारंपरिक बुनकरों, MSME इकाइयों और आधुनिक गारमेंट निर्माताओं के लिए अंतरराष्ट्रीय खरीदारों एवं वैश्विक ब्रांड्स से सीधे संवाद और दीर्घकालिक व्यापारिक साझेदारी का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।”

प्रमुख आकर्षण:

• उत्पादों की व्यापक विविधता:

प्रदर्शनी में कॉटन, सिल्क, मैन–मेड फाइबर, रेडीमेड गारमेंट्स, होम टेक्सटाइल, फैशन एवं लाइफस्टाइल उत्पादों की विशाल रेंज प्रस्तुत की जाएगी।

• व्यापारिक एवं नीतिगत सत्र:

महोत्सव के दौरान B2B मीटिंग्स, एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साथ संवाद सत्र तथा उद्योग विशेषज्ञों के साथ नीतिगत विचार–विमर्श आयोजित किए जाएंगे।

• प्रतिष्ठित संस्थानों की सहभागिता:

आयोजन में स्वास्तिक ट्रेडिंग कंपनी (S.T.C.), The Textile Agency of Global Confidence & Trust तथा Bonaroo Vastr Utsav (Shree Govindam) ‘आधिकारिक टेक्सटाइल पार्टनर्स’ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बोथरा ने आगे कहा कि यह महोत्सव केवल व्यापारिक लेन–देन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर एक “विश्वसनीय और प्रतिस्पर्धी टेक्सटाइल हब” के रूप में मजबूती से स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

चार दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में देश–विदेश से हज़ारों उद्योग प्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं खरीदारों के शामिल होने की संभावना है।