भगवान का विभिन्न समयकाल में जन्म संसार में धर्म और नीति के सत्य पर्व का जन्म है। परम पूज्य कथाव्यास पं.अजीत कृष्ण श्री वृंदावन धाम
भीटी पूरेनैन कमासिन में हो रही भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु कथाव्यास पं.अजीत कृष्ण श्री वृंदावन धाम

सुनील त्रिपाठी
कमासिन, प्रतापगढ़। बिहार ब्लॉक के। कमासिन भीटी पूरे नैन पंचायत में हो रही श्रीमदभागवत कथा में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी दिखी। कथाव्यास परम पूज्य कथाव्यास पं. अजीत कृष्ण श्री वृंदावन धाम ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म संसार में धर्म और नीति के सत्य पर्व का जन्म है। जब भी इस धरा पर अत्याचार बढ़ा है, भगवान किसी न किसी रूप में जन उद्धार करनेके लिए धरा पर अवतार लेते है आज की कथा में वामन अवतार, व दान वीर बाली के बारे में विस्तार से बताया उन्होने बताया कि भगवान द्वारिकाधीश ने धर्म की रक्षा के लिए जगत को सत्य के पक्ष में खडे होने का सशक्त संदेश दिया है। एक ही रूप को कई अलग अलग रूपों में अवतरण संस्कार संस्कृत को बल प्रदान करता है।
जो अपने गुरू व पिता के वचन को धारण कर संसार को पिता गुरू के महत्व को भी विस्तार से बताया।
कथाव्यास पं. अजीत कृष्ण श्री वृंदावन धाम,ने बताया कि भगवान की आराधना के लिए केवल मन की पवित्रता रखनी चाहिए। उन्होने कहा कि पवित्र मन से की गयी आराधना ही सदैव फलीभूत हुआ करती है। व्यासपीठ से श्रद्धालु भागवत महापुराण में वर्णित सती चरित्र, ध्रुव चरित्र एवं भरत चरित्र के प्रसंगों को सुनकर भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान भगवान के भजन संकीर्तन में भी श्रद्धालुओं को मगन देखा गया। मुख्य यजमानरामआसरे मिश्र, व श्रीमति संध्या देवी, रामफेर मिश्र, व श्रीमति शकुन्तला देवी,
ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। इस मौके पर विवेक मिश्रा, शशिमिश्रा ने अपने परिवार के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत व अभिनंदन किया। राकेश मिश्रा, कृष्ण देव त्रिपाठी, लालता प्रसाद तिवारी, अजय पाण्डेय,अतुल, बृजेश सिंह,रामराज तिवारी, राजन मिश्रा, बच्चा शुक्ला,विपुल सिंह, सुशील सिंह, त्रिभुवन नाथ मिश्रा, विष्णु कुमार, दिनेश कुमार पाण्डेय, दिनेश शुक्ल, राजेश तिवारी, भारत तिवारी, लालता पांडेय
रमेश तिवारी, शैलेन्द्र मिश्र, सुनील तिवारी, राजकुमार शुक्ला, कमलाकांत तिवारी, राजनरायन मिश्र, देवेंद्र शुक्ला, छोटेलाल शुक्ला, गिरीश त्रिपाठी,सुशीलमिश्रा,अनिल कुमार तिवारी, आदि रहे।