बारिश में भीगते रहे राहुल गांधी, खरगे ने रिमोट से फहराया तिरंगा, कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगान गाने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करत हुए राहुल गांधी ने लिखा कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली यह आज़ादी, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है – जहां सत्य और समानता की नींव पर न्याय हो, और हर दिल में सम्मान और भाईचारा हो। इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। जय हिंद, जय भारत

79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी की सादगी ने सबको दीवाना बना दिया। कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ तिरंगा फहराया। 

नेशनल डेस्क : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। इस दौरान बारिश हो रही थी, लेकिन राहुल गांधी बिना छाते के खड़े नजर आए और पूरी तरह भीग गए। उन्होंने इस खास मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, 'सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली यह आज़ादी, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है - जहां सत्य और समानता की नींव पर न्याय हो, और हर दिल में सम्मान और भाईचारा हो। इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। जय हिंद, जय भारत।'

सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली यह आज़ादी, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है - जहां सत्य और समानता की नींव पर न्याय हो, और हर दिल में सम्मान और भाईचारा हो।

इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम… pic.twitter.com/VtxOjU66cl

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 15, 2025

प्रियंका गांधी ने भी दी शुभकामनाएं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे लाखों नायकों ने अनगिनत कुर्बानियां देकर हमें आजादी दिलाई। हमें लोकतंत्र, न्याय, समानता और आपसी एकता का राष्ट्रीय संकल्प सूत्र सौंपा। एक व्यक्ति - एक वोट के सिद्धांत के जरिये एक समृद्ध जनतंत्र दिया। अपनी आजादी, संविधान और इसके उसूलों की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अडिग है। जय हिंद! जय भारत!'

सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हमारे लाखों नायकों ने अनगिनत कुर्बानियां देकर हमें आजादी दिलाई। हमें लोकतंत्र, न्याय, समानता और आपसी एकता का राष्ट्रीय संकल्प सूत्र सौंपा। एक व्यक्ति - एक वोट के सिद्धांत के जरिये एक समृद्ध जनतंत्र दिया। अपनी आजादी,… pic.twitter.com/WyAsQZava2

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi

लाल किले में नहीं पहुंचे कांग्रेस के नेता

नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले में झंडा फहराकर देश को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस की तरफ से किसी भी नेता ने लाल किले में अपनी मौजूदगी नहीं दर्ज कराई। जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए उनको उनकी ड्यूटी याद दिलाई। कांग्रेस पार्टी से किसी बड़े नेता ने शिरकत नहीं की। भारतीय जनता पार्टी के शहजाद पूनावाला का कहना है कि नेता विपक्ष का पद संवैधानिक पद होता है। इस कार्यक्रम में उनका शामिल होना संवैधानिक कर्तव्य है।