नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने:पीएम मोदी ने माला पहनाकर स्वागत किया,भाजपा में आज से 'नवीन' युग का आगाज

भारतीय जनता पार्टी में आज एक नए युग की शुरुआत हो गई. नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है. बीजेपी हेडक्वार्टर में मंच से जैसे उनके नाम का ऐलान हुआ, पूरी सभा तालियों से गूंज उठी. इस घोषणा के साथ ही पीएम मोदी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी.

नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने:पीएम मोदी ने माला पहनाकर स्वागत किया,भाजपा में आज से 'नवीन' युग का आगाज

नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन की ताजपोश हो गई। बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी के. लक्ष्मण ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाई।

कुछ देर में वे राष्ट्रीय अध्यक्ष पर का कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले नबीन दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर गए और माथा टेका। 45 साल के नबीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। उनसे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए थे। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे। किसी और उम्मीदवार का नामांकन न आने से नबीन निर्विरोध चुने गए। नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

बिहार की सियासत से नाता रखने वाले नितिन नबीन 5 बार विधायक रहे और वह पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे. इनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए.

नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए

नितिन नबीन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में घोषणा किए जाने के बाद प्रधानमंत्री ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का BJP हेडक्वार्टर में स्वागत किया गया. केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, BJP के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे. 

पीएम मोदी ने नितिन नवीन को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नवीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का ये संगठन पर्व देश के कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा, 'हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और जनसेवा-राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है। हमने शून्य से शिखर तक का सफर देखा है।' पीएम मोदी ने भाजपा के सभी पूर्व अध्यक्षों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का जितना फोकस संगठन के विस्तार पर है, उतना ही कार्यकर्ता के निर्माण पर भी है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री भी रहा, लेकिन मैं भाजपा का कार्यकर्ता रहा। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ता हूं और नितिन नवीन मेरे बॉस हैं।

जेपी नड्डा ने जताया पार्टी और पीएम मोदी का आभार

नितिन नबीन के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद जेपी नड्डा ने कहा, आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान नितिन नबीन पदभार संभाल रहे हैं. मेरी ओर से बहुत शुभकामनाएं. ये महान पार्टी जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में आगे बढ़ने का मौका मिला. दीनदयाल उपाध्याय जी के नेत्तृत्व में देशभर में विकसित होने का मौका मिला. ऐसी पार्टी के 12 वें अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है आपको बधाई और शुभकामनाएं. सबको बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं. आपने पार्टी को चलाने के लिए हो सहयोग दिया उसके लिए धन्यवाद. प्रधानमंत्री जी को विशेष धन्यवाद हर मौके पर संभालकर मुझे कार्य करने का मौका दिया.

नितिन नबीन को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नितिन नबीन को केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में उच्च श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की गई है। नबीन के लिए जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का जिम्मा केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के वीआईपी सुरक्षा विंग को सौंपा गया है।

छात्र राजनीति से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर

नितिन नबीन का चयन भाजपा की उस कार्यशैली को दर्शाता है जहां एक जमीनी कार्यकर्ता को शीर्ष पद तक पहुंचाया जाता है. वे बिहार के दिग्गज भाजपा नेता दिवंगत नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं. साल 2006 में अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने पटना पश्चिम से उपचुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा. साल 2010 से वे पटना की बांकीपुर सीट से लगातार विधायक हैं (2010, 2015, 2020 और 2025). बिहार सरकार में उन्होंने पथ निर्माण, नगर विकास और आवास, तथा विधि मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभागों को भी संभाला है. वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और कई राज्यों में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों का नेतृत्व कर चुके हैं.