दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत कई कारोबारी: अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के असर के बीच मोदी-शाह से मदद की गुहार
अमेरिका-ईरान तनाव के कारण दुबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है। शारजाह से इंदौर की की फ्लाइट रद्द होने के बाद पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने पीएम मोदी और अमित शाह से मदद की गुहार लगाई है।
इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर वीडियो पोस्ट करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मदद की गुहार लगाई है।
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण युद्ध के चलते दुबई में हालात प्रभावित हो गए हैं, जिसके कारण इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत कई भारतीय कारोबारी वहां फंस गए हैं। फ्लाइट संचालन और आवाजाही प्रभावित होने से सभी की घर वापसी अटक गई है। फंसे लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सुरक्षित भारत वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है।
नई दिल्लीः Israel-Iran War: अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद मिडिल ईस्ट एक बार फिर गंभीर युद्ध संकट की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इसका असर अब नागरिकों, निवासियों और पर्यटकों के साथ-साथ दुनिया के अन्य देशों में देखा जा रहा है। दुबई में उड़ानें रद्द होने के कारण मध्यप्रदेश के इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित कई प्रमुख कारोबारी वहां फंस गए हैं। पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि वे, उनका परिवार और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने लिखा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और वे वापसी की अगली उड़ान का इंतजार कर रहे हैं।
दुबई में फंसे अन्य प्रमुख इंदौरियों में विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, मनीष सहारा (सहारा ग्रुप), संजय अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा (सी-21), गोलू पाटनी सहित अन्य कारोबारी शामिल बताए जा रहे हैं। परिवारों और परिचितों ने राहत की सांस ली है क्योंकि फंसे सभी लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल सभी यात्री दुबई में हालात सामान्य होने और फ्लाइट संचालन बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
संजय शुक्ला ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर क्या कहा?
इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर वीडियो पोस्ट करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि यहां हालात बहुत खराब हो चुके हैं। सामने बम गिर रहा है। दुबई एयरपोर्ट पर भी बम गिरा है। पूरा ट्रैफिक बंद है।
संजय शुक्ला ने अपने वीडियो में गृह मंत्री अमित शाह से निवेदन करते हुए कहा है कि आप यहां फंसे भारतीयों की मदद करें। मेरे साथ मेरा बेटा भी आया हुआ है। अन्य परिवार के बच्चे भी फंसे हुए हैं। हमें जल्दी निकालने की व्यवस्था करें। यहां लगातार हमले हो रहे हैं।
एयर ट्रैफिक पर सीधा असर
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षेत्रीय तनाव के बीच दुबई में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि एहतियातन दुबई के एयरपोर्ट संचालन पर अस्थायी रोक लगाई गई, जिसके चलते कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दी गई हैं। इसका असर भारत लौटने वाले यात्रियों, खासकर मध्य प्रदेश के लोगों पर पड़ा है।
इससे पहले सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी
इससे पहले उन्होंने सोशल मीडियो पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि वे, उनके पुत्र आकाश और उनके साथ मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। लेकिन इसके बाद अचानक उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दुबई से तुरंत निकालने की व्यवस्था करने की अपील की है।
हमला राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन- UAE डिफेंस मिनिस्ट्री
Israel-Iran War: वहीं UAE डिफेंस मिनिस्ट्री ने ईरानी मिसाइलों, ड्रोनों को रोकने का दावा किया है। UAE डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ईरानी मिसाइलों, ड्रोनों को रोका है। ऑपरेशन को कुशलता और सीमित भौतिक क्षति के साथ अंजाम दिया गया है। किसी भी खतरे से निपटने के लिए तत्परता और तैयारी है। नागरिकों, निवासियों और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। UAE डिफेंस मिनिस्ट्री ने दावा किया है कि अबू धाबी और दुबई के कई इलाकों में मलबा गिरा है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह हमला राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस