पति ने पत्नी और बच्चों का अपहरण किया, जंगल में रातभर बंधक रखा; पति समेत दो गिरफ्तार

शिवपुरी के नरवर में दिनदहाड़े महिला और दो बच्चों के अपहरण का सनसनीखेज में खुलासा हुआ कि अपहरण महिला के पति ने भरण-पोषण मामले में राजीनामे के दबाव के लिए किया था। पुलिस ने महिला और बच्चों को सुरक्षित छुड़ाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पति ने पत्नी और बच्चों का अपहरण किया, जंगल में रातभर बंधक रखा; पति समेत दो गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दिनदहाड़े एक महिला और उसके दो बच्चों को फिल्मी स्टाइल में किडनैप कर लिया गया. नरवर थाना क्षेत्र में अखाड़े के मंदिर के सामने से अपहरण करने वाले कोई और नहीं बल्कि महिला का पति जगत सिंह, देवर पदम सिंह और एक अन्य है. नरवर थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि महिला पार्वती सिंह का अपने पति जगत सिंह से न्यायालय में तलाक का मामला चल रहा है. इसी वजह से महिला अपने दो बच्चों के साथ नरवर में अलग रहती है. मंगलवार दोपहर बाद जब महिला अपने बच्चों को स्कूल से लेकर लौट रही थी, तभी अचानक अखाड़े के मंदिर के पास फिल्मी स्टाइल में एक ईको कार उनके सामने रुकी और उसमें सवार लोगों ने जबरदस्ती महिला और बच्चों को गाड़ी में डाला और गाड़ी फर्राटा भरते हुए रफू-चक्कर हो गई. पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया. नरवर थाना पुलिस को जब जानकारी मिली, तो पड़ताल शुरू हुई. पुलिस को पता चला कि इस घटना को अंजाम उसके पति ने ही अपने भाई और एक अन्य के साथ मिलकर दिया है. पुलिस ने जगत सिंह के घर दबिश दी लेकिन वह वहां नहीं मिला. पुलिस ने पति, देवर और एक अन्य पर अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी पुलिस ने आरोपी पति जगत सिंह जाटव निवासी निजामपुर मगरोनी और उसके दोस्त शिवकुमार गुर्जर निवासी भीकनपुर फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देवर पदम जाटव और ड्राइवर अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

न्यायालय में राजीनामा कराने के लिए रची थी साजिश

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पति भरण-पोषण के मामले में न्यायालयी राजीनामा कराना चाहता था। पत्नी द्वारा राजीनामे से इनकार करने पर उसने अपहरण की साजिश रची। अपहरण के बाद महिला और बच्चों को पूरी रात गोपालपुर क्षेत्र में घुमाया गया। पुलिस ने सुबह दबिश देकर तीनों को सुरक्षित मुक्त कराया।

2014 में हुई थी शादी, पांच साल से रह रहे थे अलग

पुलिस के अनुसार महिला पार्वती जाटव की शादी वर्ष 2014 में जगत सिंह जाटव से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 9 और 7 वर्ष है। पति-पत्नी पिछले करीब पांच वर्षों से अलग रह रहे थे, और उनके बीच तलाक व भरण-पोषण का मामला न्यायालय में लंबित है।

भाई और दोस्त के साथ मिलकर बनाया था अपहरण का प्लान

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति भरण-पोषण के मामले में महिला पर लगातार दबाव बना रहा था। जब महिला ने समझौते से इनकार कर दिया, तो उसने अपने भाई, एक दोस्त और ड्राइवर के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई। घटना के दिन महिला बच्चों को स्कूल से लेकर लौट रही थी, तभी कार से आए आरोपियों ने तीनों को जबरन बैठाकर फरार हो गए।