मनचले की गुंडागर्दी: छात्रा को धमकाया, एसिड अटैक की चेतावनी; कॉलेज गेट पर छात्र की पिटाई किया अधमरा

कॉलेज की छात्रा पर जबरन साथ में चलने का दबाव बना रहा था युवक, बात नहीं मानने पर दे रहा था एसिड फेंकने की धमकी।

मनचले की गुंडागर्दी: छात्रा को धमकाया, एसिड अटैक की चेतावनी; कॉलेज गेट पर छात्र की पिटाई किया अधमरा

बंसल कॉलेज के बाहर एक युवक को कॉलेज के छात्रों ने अधमरा होने तक बेरहमी से पीटा। 

भोपाल के कोकता में स्थित बंसल कॉलेज के बाहर एक युवक को कॉलेज के छात्रों ने अधमरा होने तक बेरहमी से पीटा। उसके पेट में चाकू से वार किए गए। यह घटना गुरुवार दोपहर 2:30 बजे की है। घायल युवक एक कॉलेज छात्रा पर जबरन साथ चलने का दबाव बना रहा था। बात नहीं मानने पर वह एसिड फेंकने की धमकी दे रहा था।

कॉलेज के छात्रों ने बेरहमी से पीटा

कॉलेज के पास कॉलेज में ही पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। जिसकी पहचान मंडीदीप के रहने वाले लक्की अहिरवार के तौर पर हुई है। बताया गया है कि लक्की छात्रा पर साथ चलने का दबाव बना रहा था जब छात्रा ने विरोध किया और शोर मचाया तो कॉलेज के अन्य छात्र आ गए और लक्की की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट करने के बाद कॉलेज के छात्र लक्की को अधमरी हालत में मौके पर ही छोड़कर भाग गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बिलखिरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हालत में पड़े युवक लक्की अहिरवार को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक अभी कोई शिकायत नहीं आई है। मामले की तस्दीक की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है लेकिन पुलिस वीडियो की जानकारी होने से इनकार कर रही है।

पीड़िता के साथ झूमाझटकी करता देख भड़के छात्र

पीड़िता के इनकार करने पर उसके साथ झूमाझटकी की। यह देख युवती के साथी छात्रों ने लक्की के साथ जमकर मारपीट की। हमले में उसे गंभीर चोट आई है। 108 ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मामले की जांच शुरू की है।

सड़क किनारे तड़पता छोड़कर भागे छात्र

घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लक्की कॉलेज के बाहर सड़क किनारे बेसुध पड़ा दिख रहा है। हालांकि पुलिस ने वीडियो की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि हमलावर छात्रों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जाएंगे।