पैदल चले खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश को जनआंदोलन बनाने की अपील; बोले- छोटी-छोटी अच्छी आदतें जीवन में लाती हैं बड़ा बदलाव

भोपाल में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य और सादगी के संदेश से प्रेरित होकर मंत्रालय से अपने शासकीय निवास तक पैदल चलकर फिट और अनुशासित जीवनशैली का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से रोजाना पैदल चलने, योग और व्यायाम अपनाने की अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी अच्छी आदतें जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं और स्वस्थ समाज व मजबूत राष्ट्र निर्माण में मददगार बनती हैं।

पैदल चले खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश को जनआंदोलन बनाने की अपील; बोले- छोटी-छोटी अच्छी आदतें जीवन में लाती हैं बड़ा बदलाव

दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर प्रधानमंत्री जी के संदेश को जन आंदोलन बनाएं : गोविंद सिंह राजपूत

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सादगी का दिया संदेश

खाद्य मंत्री मंत्रालय से पैदल पहुंचे शासकीय निवास

भोपाल। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासित जीवनशैली और सादगी का प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर प्रधानमंत्री जी के संदेश को जनआंदोलन का रूप दें और अधिक से अधिक पैदल चलने एवं अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने का प्रयास करें। मंत्री श्री राजपूत मुख्यमंत्री सचिवालय से अपने शासकीय निवास सी-2, 74 बंगले तक पैदल पहुंचे। उनके इस कदम को आमजन के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और फिट जीवनशैली को अपनाने के साथ प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

मंत्री राजपूत ने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और लगातार बढ़ते तनाव के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक हो गया है। नियमित पैदल चलना न केवल शरीर को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखता है, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यदि लोग प्रतिदिन कुछ समय पैदल चलने की आदत विकसित करें तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग, व्यायाम और पैदल चलने जैसी गतिविधियों को शामिल करना चाहिए। इससे ईंधन की बचत के साथ - साथ पर्यावरण संरक्षण में भी हमारा योगदान बढ़ेगा। मंत्री श्री राजपूत ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों और समाज के जिम्मेदार लोगों को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करना चाहिए।

 राजपूत ने कहा कि सादगीपूर्ण जीवनशैली भारतीय संस्कृति की पहचान रही है और आज के समय में इसकी प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी अच्छी आदतें व्यक्ति के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं।खाद्य मंत्री के इस कदम की प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन के बीच भी सराहना की जा रही है। लोगों ने इसे स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला प्रेरक संदेश बताया।