वक्फ कानून के तहत मध्य प्रदेश में पहली कार्रवाई,सरकारी जमीन पर बने मदरसे को ढहाया गया

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अवैध मदरसे को ढहाया दिया गया है। यह सरकारी जमीन पर बना था। एसडीएम की तरफ से नोटिस मिलने पर मदरसा संचालक ने इसे खुद करवा दिया।

वक्फ कानून के तहत मध्य प्रदेश में पहली कार्रवाई,सरकारी जमीन पर बने मदरसे को ढहाया गया

Action on Illegal Madrassas: देश में वक्फ कानून बनने के बाद पन्ना जिले में अवैध मदरसों के खिलाफ पहली कार्रवाई की गई है। सरकारी जमीन पर अवैध मदरसे चलाए जाने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से की गई शिकायत और कार्रवाई के आदेश के बाद मदरसे ढहाए जाने शुरू हो गए हैं। प्रशासन ने इसे तत्काल ढहाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद आज से मदरसे ढहाए जा रहे हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, सरकारी जमीन पर चल रहे इस अवैध मदरसे पर कई बार आपत्ति और शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से हुई शिकायत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से शिकायत की गई है कि सरकारी जमीन पर अवैध मदरसा बनाकर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिस पर बीडी शर्मा ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।पन्ना शहर के बेहद महत्वपूर्ण बायपास बीडी कॉलोनी की बेशकीमती सरकारी जमीन पर लंबे समय से अवैध मदरसा चल रहा था और इसमें देश विरोधी गतिविधियों समेत कई अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं अब देश में वक्फ कानून बन चुका है और शिकायत के बाद इस पर कार्रवाई भी हुई है।

वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष ने क्या कहा?

वक्फ बोर्ड के जिला अध्यक्ष अब्दुल हमीद का कहना है कि अब्दुल रऊफ कादरी बाहरी व्यक्ति है और उसने जमीन पर कब्जा करके अवैध मदरसा बना लिया था और संदिग्ध गतिविधियां संचालित कर रहा था। प्रशासन से कई शिकायतें की गईं लेकिन जब मामला बीडी शर्मा तक पहुंचा तो प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। अब जब प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं तो अवैध मदरसा बनाने वाले लोग खुद ही उसे तोड़ रहे हैं और गंभीर आरोप लगा रहे हैं लेकिन मीडिया के सामने बयान देने से बच रहे हैं।

क्यों हुई कार्रवाई?

सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मदरसा बनाकर वहां संदिग्ध और देश विरोधी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि, यह मदरसा वक्फ बोर्ड में पंजीकृत नहीं था। वक्फ बोर्ड के जिला अध्यक्ष ने साफ कहा है कि आरोपी व्यक्ति का वक्फ बोर्ड से कोई संबंध नहीं है और उसने अवैध रूप से कब्जा करके इमारत बनाई थी।