स्कूलों में अग्निशमन प्रशिक्षण: शिक्षकों और छात्रों को सिखाए गए फायर सेफ्टी के गुर, मॉक ड्रिल से बढ़ी जागरूकता

उरई में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके सिखाए गए, साथ ही निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। अधिकारियों ने छात्रों को “क्या करें और क्या न करें” की महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया।

स्कूलों में अग्निशमन प्रशिक्षण: शिक्षकों और छात्रों को सिखाए गए फायर सेफ्टी के गुर, मॉक ड्रिल से बढ़ी जागरूकता

स्कूलों में अध्यापक अध्यापिकाओं को अग्निशमन उपकरण चलाने का दिया प्रशिक्षण

उरई । अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान आज दिनांक 15.04.2025 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह के निर्देशन में समस्त अग्निशमन केन्द्रों पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारियों के द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों में छात्र/छात्राओं व अध्यापक / अध्यापिकाओं को अग्निशमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण दिया व मॉक ड्रिल करायी गयी तथा चित्रकला एवं निबन्ध का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह की उपस्थिति में पार्थ फाइन्डर इंटरनेशनल स्कूल में निबन्ध / चित्रकला प्रतियोगता आयोजित की गई जिसमें कक्षायें 6, 7 व 8 के बच्चों में प्रतिभाग किया एवं बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। अग्निशमन अधिकारी उरई द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्टेशन रोड उरई व मॉर्निंग स्टार हाईयर सेकेण्डरी स्कूल करमेर रोड उरई अग्निशमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण दिया व मॉक ड्रिल करायी गयी, तथा फायर स्टेशन प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जालौन के द्वारा एम०एल०बी० इण्टर कॉलेज, चुर्खीवाल जालौन में अग्निशमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण दिया व मॉक ड्रिल करायी गयी, फायर स्टेशन प्रभारी अग्निशमन अधिकारी कोंच द्वारा एवेन्जर पब्लिक स्कूल लौना कोंच, में अग्निशमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण दिया व मॉक ड्रिल करायी, फायर स्टेशन प्रभारी अग्निशमन अधिकारी कालपी के द्वारा फातिमा माता स्कूल कालपी, में अग्निशमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण दिया व मॉक ड्रिल करायी गयी, एवं फायर स्टेशन प्रभारी अग्निशमन अधिकारी माधौगढ के द्वारा भीमराव अम्बेडकर जूनियर हाई स्कूल, माधौगढ में अग्निशमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण दिया व छात्र छात्राओ व अध्यापक / अध्यापिकाओं को अग्निशमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण दिया व मॉक ड्रिल करायी गयी तथा चित्रकला एवं निबन्ध का आयोजन किया गया। किसी भी अग्नि दुर्घटना के समय "क्या करें' अथवा क्या न करें"। उन्होंने बताया कि अग्नि दुर्घटना के समय क्या करें- धुएं में घिरे होने पर अपने नाक और मुंह को गीले कपडे से ढंक लें। भारी धुंआ और जहरीली गैस सबसे पहले छत की तरफ इकट्ठा होती है, इसलिए अगर धुंआ हो तो जमीन पर झुक कर बैठें। आग के निकट से अन्य ज्वलनशील सामग्री को दूर हटायें। उन्होंने बताया कि अग्नि दुर्घटना के समय क्या न करें- विद्युत आउटलेट पर अधिक भार न डाले। आग लगने पर लिफ्ट का प्रयोग न करे। आग के बढने पर बुझाने का प्रयास न करे बल्कि तुरन्त ही सुरक्षित बाहर निकलने का प्रयास करें।