वैचारिक समागम,विभाजनकारी राजनीति देश को गर्त में धकेल रही है । के पी सिंह
बलिदान दिवस पर समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती पर जन संघर्ष मोर्चा के द्वारा शानदार आयोजन

उरई | सामाजिक आर्थिक न्याय पर आधारित व्यवस्था ही देश की उन्नति का मूल मन्त्र है | भेदभावपरक सोच और विभाजनकारी राजनीति देश को गर्त में धकेल रही है | यह बात रविवार को जालौन रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में शहीदे आज़म भगत सिंह और उनके साथियों सुखदेव , राजगुरु के बलिदान दिवस व समाजवादी चिन्तक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर जन संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित विशाल वैचारिक समागम में वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कही |
कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध वामपंथी विचारक राम कृष्ण शुक्ला , बौद्ध विद्वान् डॉ रामाधीन , पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत , पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा , स्तंभकार के पी सिंह और पूर्व सैनिक अधिकारी कैप्टन महेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की | वक्ताओं ने कहा कि आजादी की लड़ाई के सभी सूरमाओं का लक्ष्य अंग्रेजों को भगा कर शोषण मुक्त और बराबरी पर आधारित नए भारत का निर्माण करना था जिसके लिए कार्य करने से ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है | सभा का संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता गिरेन्द्र सिंह कुशवाह ने किया |
शुरुआत में सभी उपस्थित लोगों ने भगत सिंह साइंस महाविद्यालय में स्थापित शहीदे आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर वहाँ पहुँच कर माल्यार्पण किया | इसके बाद इप्टा के रंग कर्मियों संजीव गुप्ता , धर्मेन्द्र कुमार और दीपेन्द्र ने शहीदों के प्रिय गीत मेरा रंग दे बसंती चोला गा कर लोगों को जोश से भर दिया | विषय प्रवर्तन कार्यक्रम संयोजक अशोक गुप्ता ने किया | जद यूं के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी , प्रोफेसर डॉ राम प्रताप सिंह , महिला एक्टविस्ट श्रद्धा चौरसिया , माले नेता चौधरी राम सिंह , शिक्षाविद सुधीर अवस्थी , पूर्व ब्लाक प्रमुख राखी राजपूत , वरिष्ठ बसपा नेता आत्माराम फौजी , जद यूं के प्रांतीय नेता मोहम्मद आमीन खान , सेना में धर्म गुरु रहे शत्रुध्न सिंह सेंगर, कामरेड विजय सिंह राठौर आदि ने भगत सिंह और डॉ लोहिया के विचारों पर आज का सन्दर्भ लेते हुए प्रकाश डाला | हबीब खरुसा ने शहीदों को समर्पित तराना छेड़ा | कृपाराम कृपालु ने शहीदों और डॉ राम मनोहर लोहिया को काव्यांजलि अर्पित की |
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव , सेवा निवृत कस्टम कमिश्नर शम्भूदयाल , किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राजवीर सिंह जादौन , नौजवान सभा के प्रदेश सचिव कामरेड विनय पाठक , अंशुमन सिंह सेंगर , अमर सिंह अटागाँव , राम मनोहर यादव , कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुन्दर , राजीव नारायण मिश्रा , आम आदमी पार्टी नेता जगदीश गुप्ता , पूर्व वन रेंजर राम रतन प्रजापति , सपा नेता वीरेन्द्र यादव , जय शंकर द्विवेदी , गोपालजी मिश्रा , अधिवक्ता सुशील पाण्डेय , गोपाल जी मिश्रा , जय शंकर द्विवेदी , पूर्व फौजी जितेन्द्र सिंह यादव , सपा के जिला प्रवक्ता महेश विश्वकर्मा , रेहान सिद्दीकी , नसीम खान , सपा के प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित , रोहित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे |