गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत मडोरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अनुरागिनी संस्था के प्रयास से 350 से अधिक ग्रामवासी हुए लाभान्वित
शिविर में सामान्य रोग, मौसमी बुखार, रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों की जांच की गई। उद्घाटन अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त ग्राम की नींव है।
गांधी जयंती पर मडोरा ग्राम पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 से अधिक ग्रामीणों ने लिया लाभ
उरई। जालौन,महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जनपद के डकोर विकास खंड के ग्राम पंचायत मडोरा में अनुरागिनी संस्था द्वारा ग्राम विकास की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 350 से अधिक ग्रामवासियों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयाँ प्राप्त की lमरीजों जिसमें सामान्य रोग, मौसमी बुखार, रक्तचाप, मधुमेह जैसी समस्याओं की जाँच की गई।
स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त ग्राम की नींव है और यही वास्तविक ग्राम विकास की दिशा है।उन्होंने बताया कि संस्था का प्रयास है कि ग्रामीण अंचल तक स्वास्थ्य और जागरूकता की बुनियादी सुविधाएँ निरंतर पहुँचें। जनपद के अवकाश प्राप्त चिकित्सा अधिकारी
डॉ. नवाब सिंह जादौन ने इस अवसर पर कहा, अनुरागिनी संस्था वास्तव में सराहनीय कार्य कर रही है। गाँव-गाँव जाकर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लगाना न केवल ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ देता है, बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलाता है। संस्था की यह पहल गांधीजी के ग्राम स्वराज के विचारों को जीवंत करती है।
डॉ. रामवीर सिंह सेंगर एवं डॉ. आई.पी. सिंह प्रजापति ने शिविर में मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वच्छता पर ध्यान देने की सलाह दी। कार्यक्रम में दयाराम प्रजापति ने महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज और स्वच्छता की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रपिता का सपना था कि भारत का विकास गाँवों से ही शुरू हो। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए अनुरागिनी संस्था ने स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामवासियों तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाकर गांधी जयंती को सार्थक बनाने का प्रयास किया।
इस अवसर पर अनुरागिनी संस्था से श्याम करण प्रजापति एवं नितिन कुमार सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में रामबहादुर, सहिद, आकाश, उमेश, श्याम, होरीलाल, श्री पाल, दौलतपाल, रामकुमार, धर्मेन्द्र, वीर सिंह, सलीम, रोहित, डेनिस, बाबूराम एवं चन्द्रशेखर
सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम संयोजक श्याम करण प्रजापति ने शिविर की सफलता में सहयोग देने वाले प्रमुख चिकित्सकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस