महिला की आवाज पर रुका मंत्री का काफिला: दिलीप अहिरवार ने कार्यकर्ताओं संग बुझाई खेत की आग, नुकसान भरपाई का भरोसा
छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा क्षेत्र के धावा तिगेला में एक किसान के खेत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे खड़ी फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री दिलीप अहिरवार को एक महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई।
मंत्री दिलीप अहिरवार सरवई में आयोजित रामनवमी शोभायात्रा से चंदला लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना सामने आई।
छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक मंत्री ने मौके पर पहुंचकर किसान की मदद कर मिसाल पेश की। धावा तिगेला इलाके में एक किसान के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और खड़ी फसल जलने का खतरा बढ़ गया। इसी दौरान एक महिला ने सड़क से गुजर रहे क्षेत्रीय विधायक और मंत्री दिलीप अहिरवार को आवाज लगाई। महिला की पुकार सुनते ही मंत्री ने अपना काफिला तुरंत रुकवाया और बिना देर किए मौके पर पहुंच गए।
खुद संभाली कमान, आग बुझाने में जुटे
मौके पर पहुंचकर मंत्री ने हालात का जायजा लिया और खुद आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने अपने साथ मौजूद कार्यकर्ताओं को भी मदद के लिए लगाया। सभी ने मिलकर कड़ी मेहनत की और आखिरकार आग पर काबू पा लिया।
सामूहिक प्रयास से आग पर काबू
मंत्री और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे खड़ी फसल को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि मंत्री सरवई में आयोजित रामनवमी शोभायात्रा से चंदला लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना सामने आई।
मंत्री ने पीड़ित महिला को फसल नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में मंत्री के इस कदम की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता बताया।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस