कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) चुनाव 2026: चम्पालाल बोथरा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन निर्वाचित
Confederation of All India Traders के चुनाव 2026 के तहत दिल्ली में आयोजित बैठक में सूरत के वरिष्ठ व्यापारी नेता चम्पालाल बोथरा को वर्ष 2026-28 के लिए सर्वसम्मति से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन चुना गया। यह बैठक होटल बेला मोन्डी, रंगपुरी में देशभर के व्यापारिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई।
CAIT चुनाव 2026 में चम्पालाल बोथरा को बड़ी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन पद पर सर्वसम्मति से हुआ चयन
दिल्ली में व्यापारिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ फैसला
नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार)।कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की एक महत्वपूर्ण चुनावी बैठक आज दिल्ली के रंगपुरी स्थित होटल बेला मोन्डी में आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर से आए व्यापारिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया, राष्ट्रीय महासचिव सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी चेयरमैन श्री ब्रिजमोहन जी अग्रवाल श्री सत्यनारायण जी भूषण सुभाष जी अग्रवाल घनश्यामदास जी गर्ग और वरिष्ठ व्यापारी नेता चम्पालाल बोथरा सूरत को वर्ष 2026-28 के लिए आगामी दो वर्षों हेतु राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। उनका यह चयन न केवल उनके प्रभावशाली नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक है, बल्कि यह पूरे व्यापारिक समुदाय के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है कि आने वाले समय में संगठन और अधिक सशक्त होकर व्यापारियों के हितों को नई दिशा देगा।
गौरतलब है कि चम्पालाल बोथरा वर्तमान में CAIT की टेक्सटाइल एवं गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में टेक्सटाइल सेक्टर के व्यापारियों को संगठित करने और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कई प्रभावी पहल की गई हैं।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बोथरा के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस