युवक की बेरहमी से हत्या, गुस्साए लोगों ने किया थाने का घेराव, आरोपी पर ₹30,000 का इनाम-पूरा इलाका छावनी में तब्दील
भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के प्रभात चौराहे पर मामूली विवाद में विजय मेवाड़ा नामक युवक की गुप्ति मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद राजधानी में तनाव फैल गया है.
दुकान बंद कर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने मामूली विवाद के बाद हमला किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ कुरैशी उर्फ बम फरार है, जिस पर 30 हजार का इनाम है। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया।
भोपाल :राजधानी में बदमाश बेलगाम होते जा रहे. रोजाना जानलेवा हमले की घटनाएं हो रही हैं. लूट की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला अशोका गार्डन इलाके का है. यहां पर होटल मालिक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. हत्या का कारण मामूली विवाद है.
हत्या का आरोप भोपाल के कुख्यात बदमाश आसिफ बम और उसके दो साथियों पर है. बदमाशों ने विजय मेवाड़ा नाम के युवक की हत्या की है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी आसिफ बम फरार है. उस पर पर 30 हज़ार का इनाम घोषित किया गया है.
गुस्साए लोगों ने थाने के सामने किया चक्काजाम
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में मामूली विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया. 'बेटा' कहकर समझाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने 35 साल के युवक की की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. सोमवार को गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम कर दिया. गुस्साए लोगों ने अशोका गार्डन थाने का घेराव कर चक्काजाम कर दिया. पुलिस की समझाइश के बाद करीब आधे घंटे में जाम खुल सका. इस दौरान परिजनों का पुलिस से विवाद भी हुआ.
हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी के सामने भी पीड़ित परिजनों ने हंगामा किया. एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवघेश गोस्वामीने बताया "मामूली विवाद में हत्या हुई है. 3 संदेहियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. उस पर 30 हज़ार का इनाम घोषित किया है." हिंदू संगठन के नेता भानु हिंदूने कहा "12 घंटे से ज्यादा समय हो गया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी. अगर जल्द आरोपी को गिरफ्तार नही किया जाता तो पूरे भोपाल मे आंदोलन होगा."
देर रात डेढ़ बजे बदमाशों ने किया हमला
पुलिस के मुताबिक विजय मेवाड़ा सुभाष कॉलोनी का रहने वाला था. वह अशोका गार्डन और कोलार इलाके में होटल चलाता था. रविवार देर रात करीब 1:30 बजे वह होटल बंद कर कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर गया था. यहां मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम अपने साथियों फरमान, कालू और इमरान के साथ बैठा था. सभी मृतक के कर्मचारियों के पुराने दोस्त बताए जा रहे हैं.
आरोपियों ने होटल के कर्मचारियों को अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सुबह जल्दी काम होने का हवाला देकर मना कर दिया. इस पर आरोपियों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी.
होटल मालिक के पेट में घोंपा चाकू
विजय ने आसिफ को 'बेटा' कहकर समझाने की कोशिश की. इसी से गुस्साए आसिफ ने चाकू निकालकर विजय के पेट में घोंप दिया. उसके साथियों ने भी मारपीट की. घायल विजय को कर्मचारी और स्थानीय लोग फौरन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस