बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दी चेतावनी,ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर BJP नाराज दी नसीहत बोले नकारात्मक राजनीति से रहें दूर

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर भारतीय जनता पार्टी ने सख्त रुख बनाया है, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी नेताओं के ऐसी नकारात्मक राजनीति से दूर रहने की सलाह दी है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दी चेतावनी,ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर BJP नाराज दी नसीहत बोले नकारात्मक राजनीति से रहें दूर

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ब्राह्मण विधायकों की हालिया बैठक को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह की बैठकों से पार्टी को गलत संदेश जाता है और यह नकारात्मक राजनीति को बढ़ावा देता है।

UP BJP News: लखनऊ में 23 दिसंबर को भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की एक बैठक हुई थी. इस बैठक के बारे में मीडिया में कई तरह की बातें कही गईं. अब पता चला है कि यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी इस बैठक से खुश नहीं हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के जन प्रतिनिधियों को आगाह किया है कि वे किसी तरह की नकारात्मक राजनीति का शिकार न बनें.

पंकज चौधरी ने पार्टी विधायकों को चेतावनी दी

भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की लखनऊ में 23 दिसंबर को हुई एक कथित बैठक को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने बृहस्पतिवार रात जारी एक बयान में पार्टी विधायकों को चेतावनी दी है. उन्होंने बयान में इस बैठक का जिक्र करते हुए दो टूक कहा, "भविष्य में अगर भाजपा के किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की गतिविधियों को दोहराया गया, तब ऐसी स्थिति में उसे पार्टी के संविधान के अनुरूप अनुशासन हीनता माना जाएगा."

यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने बयान में किसी का नाम लिए बगैर कहा कि मीडिया में प्रसारित एक कथित समाचार के अनुसार पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा विशेष भोज का आयोजन किया गया था जिसमें अपने समाज को लेकर चर्चा की गई. हमने जनप्रतिनिधियों के साथ सतर्कता के साथ बातचीत की है. सभी को स्पष्ट कहा गया है कि ऐसी कोई भी गतिविधि भाजपा की संवैधानिक परंपराओं के अनुकूल नहीं है। इससे समाज में गलत संदेश प्रसारित होता है.

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक 23 दिसंबर को कुशीनगर से भाजपा विधायक पी. एन. पाठक के लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में कथित रूप से भाजपा के ब्राह्मण बिरादरी के विधायकों की बैठक हुई थी. इसमें पूर्वांचल और बुंदेलखंड के करीब 40 विधायकों ने हिस्सा लिया था. इस बैठक का कोई ब्यौरा नहीं मिल सका है, मगर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पंकज चौधरी ने कहा कि बीजेपी विविधितापूर्ण लोकतंत्र में अपनी सर्वव्यापी पहचान आधारित राजनीति को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के द्वारा प्रतिरूपित विकासवादी राजनीति और राष्ट्रवाद के सामने प्रदेश के अंदर विपक्ष की जाति आधारित राजनीति का अंत हो रहा है.