महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत ; चार महीने पहले हुई थी शादी, हत्या या आत्महत्या?

भोपाल में एक महिला डाक्टर की रूम में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली, जिसके बाद से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. परिजनों को उसके पति पर संदेह हो रहा है. पति-पत्नी दोनों एमबीबीएस हैं और चार माह पहले हुई दोनो की शादी हुई थी. महिला डाक्टर के हाथ में इंजेक्शन लगाने के निशान बताए जा रहे हैं. मामला शाहपुर पुलिस थाने का है.

महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत ; चार महीने पहले हुई थी शादी, हत्या या आत्महत्या?

भोपाल में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी लाश घर के एक कमरे में बेड पर पड़ी मिली। हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं। पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पति अभिजीत पाण्डेय के बयान संदेहास्पद हैं, और पुलिस जांच जारी है। मृतका के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

चार महीने पहले शादी करने वाली एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई है। महिला डॉक्टर के हाथ में इंजेक्शन का निशान मिला है। इससे पुलिस यह मानकर चल रही है कि जहर के इंजेक्शन से मौत हुई है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला डॉक्टर ने जहर का इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी की है या उसे किसी ने जहर का इंजेक्शन देकर हत्या की है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतका के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मामले की तफ्तीश में पुलिस उसके पति से पूछताछ कर रही है।

शाहपुरा पुलिस के अनुसार डॉ. ऋचा पाण्डेय पति डॉ. अभिजीत पाण्डेय शाहपुरा थाना क्षेत्र के एक कवर्ड कॉलोनी में रहती थी। अभिजीत मूलत: सतना का रहने वाला है और चार माह पहले ही उसकी शादी ऋचा के साथ हुई थी। अभिजीत डेंटल सर्जन है और एमपी नगर में क्लीनिक चलाता है। 

पति ने महिला को बिस्तर में बेसुध देखा, यहीं से मामला संदिग्ध हुआ

अभिजीत पाण्डेय ने पुलिस को बताया कि आज शुक्रवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे उसने ऋचा को बिस्तर पर बेसुध हालत में देखा, जिसके बाद उसे लेकर बंसल अस्पताल पहुंचा। एएसआई महेन्द्र चौकसे ने बताया कि बंसल अस्पताल से नवविवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि इलाज नहीं किया गया है। चेक करते ही इसे मृत घोषित कर दिया है। अस्पताल पहुंचने से पहली ही महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस को अभिजीत का प्रारंभिक बयान अटपटा लगा, क्योंकि वह अपने बयान में कह रहा है कि वह पौने ग्यारह बजे सोकर जगा तो ऋचा बेसुध पड़ी थी। अभिजीत यह भी नहीं बताया पा रहा कि ऋचा से उसका कोई विवाद हुआ था या नहीं। इसलिए पुलिस मौत को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। 

परिजनों का आरोप बेटी की हत्या हुई है

विवेचना अधिकारी एएसआई चौकसे ने बताया कि मृतका के परिजनों ने बताया कि मेरी बेटी एमबीबीएस डॉक्टर थी। बेटी की चार माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी हत्या की गई है, क्योंकि वह आत्महत्या नहीं कर सकती। परिजन भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं। परिजनों के सामने ही संभवत: कल सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।