महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज का कांग्रेस पर हमला, बोले, गौ रक्षा पर नाटक बंद करें जीतू पटवारी, गौ रक्षा पर बेहतर कार्य कर रहे मुख्यमंत्री
महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने प्रदेश में गौ रक्षा को लेकर हो रही सियासी बयानबाज़ी पर कड़ा प्रहार किया और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार गौ माता के लिए प्रतिदिन 40 रुपए देने का सार्थक कदम उठा रही है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर अनावश्यक राजनीति कर रहा है। स्वामी ने कुछ लोगों को गौ रक्षा का ढोंग करने वाला बताया और कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को निजी और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा केवल सरकार का कर्तव्य नहीं है, किसानों और आम समाज को भी इसमें भाग लेना होगा।
 
                                महामंडलेश्वर का कांग्रेस पर हमला
गौ रक्षा पर हो रही सियासी बयानबाज़ी पर कड़ा प्रहार
मुख्यमंत्री के गौ पालन प्रयासों की सराहना
जीतू पटवारी पर निजी और राजनीतिक टिप्पणी
गौ रक्षा केवल सरकार का नहीं, समाज और किसानों की भी जिम्मेदारी
भोपाल। पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने प्रदेश में गौ माता को लेकर चल रही सियासी बयानबाज़ी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने पहली बार गौ माता के खर्च के लिए 40 रुपए प्रतिदिन देने का प्रावधान कर एक सार्थक कदम उठाया है। इसे लेकर विपक्ष की अनावश्यक राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है।
स्वामी वैराग्यानंद गिरी ने कहा कि आजकल कई लोग गौ रक्षा की दुहाई देकर दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने करपात्री जी महाराज पर गोली चलाने वालों को ही आज गौ रक्षा का ढिंढोरा पीटते देख कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, ये वही लोग हैं जो कभी नर्मदा के नाम पर, कभी गौ माता के नाम पर और कभी भारतीय संस्कृति के नाम पर ढोंग करते रहे हैं। जनता को ऐसे कालनेमि और नकलचियों से सावधान रहना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए स्वामी वैराग्यानंद गिरी ने कहा कि श्री पटवारी पहले यह बताएं कि उनके घर में कितनी गौ माता हैं। प्रदेश को बांटने की बात करने वाले पटवारी जी पहले अपने बिखरे हुए कुनबे को तो समेट कर दिखाएं।
महामंडलेश्वर ने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि वे गौ माता जैसे आस्था और संवेदना के विषयों पर राजनीति करना छोड़ें और प्रदेश की जनता को गुमराह करने के बजाय वास्तविक संरक्षण के प्रयासों में सहयोग दें।
गौ रक्षा केवल सरकार का कर्तव्य नहीं :
महामंडलेश्वर ने आगे कहा कि गौ रक्षा केवल सरकार का कर्तव्य नहीं है। किसानों और आम समाज को भी इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सचमुच गौ माता की रक्षा करनी है तो किसानों को अपने घरों में गौपालन की परंपरा को मजबूत करना होगा। सड़कों पर गौ माता का डेरा जमाना समाज और किसानों दोनों की लापरवाही का परिणाम है। गौपालन आज किसानों की जरूरत है, यह सिर्फ सरकार पर नहीं छोड़ा जा सकता।
 प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस
                                प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस 
                             archana
                                    archana                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                     
            
             
            
            