मशहूर अभिनेता असरानी का निधन,अस्पताल में ली आखिरी सांस, कुछ घंटे पहले दी थीं दिवाली की शुभकामनाएं

एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जाने माने एक्टर असरानी (Asrani) का निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में असरानी का निधन हुआ है। बताया गया है कि असरानी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले 5 दिनों से वो अस्पताल में थे।

मशहूर अभिनेता असरानी का निधन,अस्पताल में ली आखिरी सांस, कुछ घंटे पहले दी थीं दिवाली की शुभकामनाएं

प्रसिद्ध हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार भी शाम को सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया गया। इस मौके पर परिजन और करीबी लोग ही मौजूद थे।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले श्री गोवर्धन असरानी का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद आज शाम लगभग 4 बजे वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए। असरानी ने हिंदी सिनेमा में अपना बड़ा योगदान दिया था। उनके कई किरदार हैं जो दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं।

मौत से कुछ घंटे पहले दी थीं दिवाली की शुभकामनाएं

असरानी के निधन की खबर से कुछ घंटे पहले ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया था। उसमें एक्टर की तरफ से सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी गई थीं। और कुछ घंटे बाद ही एक्टर की मौत ने तगड़ा झटका दे दिया।

असरानी ने 5 दशक तक काम किया है और 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैथ। उनकी कॉमेडी और जबरदस्त एक्टिंद हर बड़ी फिल्म की बैकबोन थी।

1970 में असरानी को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। उनकी कई सक्सेसफुल फिल्में हैं मेरे अपने, कोशिश, बावर्ची, परिचय, अभिमान, चुपके-चुपके, छोटी सी बात, रफू चक्कर और उनका सबसे हिट किरदार जेलर वाली फिल्म शोले। उनकी डायलॉग डिलीवरी इतनी परफेक्ट होती थी कि ना सिर्फ दर्शक बल्कि क्रिटिक्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे।

असरानी ने कई फिल्मों में लीड रोल भी किए हैं जैसे चला मुरारी हीरो बनने जिसे उन्होंने डायरेक्ट भी किया था और लिखा भी था। उन्होंने सलाब मेमसाब फिल्म भी डायरेक्ट की थी। गुजराती सिनेमा में भी उन्होंने अपना कमाल दिखाया है।