प्राइवेट प्लेन रनवे से फिसला झाड़ियों में जा घुसा, बियर की फैक्ट्री लगाने आए निवेशक ; भोपाल की कंपनी के एमडी समेत 6 लोग सवार थे
फर्रुखाबाद में गुरुवार को एक प्राइवेट प्लेन रनवे से फिसल कर खेत में जा घुसा. गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक प्लेन में जिले में बियर की फैक्ट्री लगाने आए निवेशक सवार थे.
यूपी के फर्रुखाबाद में बड़ा विमान हादसा टल गया। यहां प्राइवेट प्लेन रनवे से उड़ान भरते समय नियंत्रण खो बैठा और पास की झाड़ियों में जा घुसा। हादसे में विमान के विंग्स, फ्रंट व्हील और जेट फैन टूट गए। फ्यूल टैंक भी डैमेज हुआ है। रनवे पर एयरो फ्यूल टपक रहा है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में गुरुवार को मोहम्मदाबाद एयरस्ट्रिप पर एक प्राइवेट जेट फिसलकर रनवे से बाहर चला गया और झाड़ियों में जा टकराया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री और दोनों पायलट सुरक्षित हैं।
इनमें वुडपैकर ग्रीन एंग्री न्यूट्री पैड प्राइवेट लिमिटेड के MD अजय अरोड़ा, वाइस प्रेसिडेंट राकेश टीकू और SBI अफसर सुमित शर्मा, दोनों पायलट नसीब बामल, प्रतीक फर्नांडीज और एक क्रू टेक्नीशियन शामिल हैं।
अजय अरोड़ा अपनी टीम के साथ खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में बन रही बीयर फैक्ट्री के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने भोपाल से आए थे। घटना गुरुवार सुबह 10:30 बजे हुई। हादसे और प्लेन की स्थिति की जांच करने के लिए दिल्ली से टीम बुलाई गई है। प्लेन 'जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड' का है।
अधिकारियों के अनुसार, जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का यह विमान (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-DEZ) सुबह करीब 10:30 बजे उड़ान भरते समय नियंत्रण खो बैठा और रनवे से फिसलकर झाड़ियों में जा पहुंचा।
बीयर कंंपनी के एमडी थे सवार
इस विमान में एक बीयर फैक्ट्री के एमडी सवार थे। वह जिले के औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन फैक्ट्री का निरीक्षण करने आए थे। घटना की सूचना मिलते ही उप-जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे।
फर्रुखाबाद के डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि एक निर्माणाधीन फैक्ट्री के एमडी को ले जा रहा निजी जेट विमान उड़ान भरते समय नियंत्रण खो बैठा और पास की झाड़ियों में जा गिरा। सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस