PCC चीफ जीतू पटवारी समेत कई गिरफ्तार,बीजेपी कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी :बैरिकेडिंग में चढ़ रहे प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू जिला न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया है, जिससे कांग्रेस नेतृत्व को बड़ी राहत मिली है। इसी फैसले के बाद राजधानी भोपाल में कांग्रेसी बुधवार को बीजेपी कार्यालय का घेराव करने निकले। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में रोक दिया।
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भोपाल में राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले, जिन्हें पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका। हालात बिगड़ने पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई।
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू जिला अदालत द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान न लेने के फैसले के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा गई। फैसले के तुरंत बाद राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। जैसे ही प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने लगे, पुलिस ने हालात काबू में रखने के लिए वॉटर कैनन का सहारा लिया। तेज पानी की बौछारों से कई कार्यकर्ता सड़क पर गिर पड़े और कुछ को चोटें भी आईं। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।इस पर पुलिस ने कांग्रेसियों को बल पूर्वक हटाया।पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछारों से कई कार्यकर्ता सड़क पर गिरकर घायल हो गए हैं। पुलिस ने कई महिला कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। उन्हें बसों में ले जाया गया है। गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को बाद में अलग अलग जगहों पर छोड़ दिया गया।
कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और बसों में बैठाकर थाने ले जाया गया। इसी दौरान पटवारी के संकेत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बसों को घेर लिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध को दबाने के लिए सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई जरूरी थी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल रहीं।
झूठे मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने का षड्यंत्र
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, भाजपा झूठे मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी और ED का असली चेहरा आज देश के सामने बेनकाब हो चुका है। गांधी परिवार ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। शहादत भी दी है और संपत्ति भी। कांग्रेस पार्टी इन झूठे मामलों से डरने वाली नहीं है। हम जनजागरण करेंगे और भाजपा की सच्चाई को हर नागरिक तक पहुंचाएंगे। उन्होंने आगे कहामुख्यमंत्री मोहन यादव जी, हम राहुल गांधी जी के बब्बर शेर हैं, आपकी लाठी और पानी की बौछार से डरने वाले नहीं।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस