MP में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का इस्तीफा, जीतू पटवारी को भेजा पत्र, कल ही घोषित हुए थे ब्लॉक अध्यक्ष
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा होने के चंद घंटों के भीतर ही रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
रतलाम ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने बुधवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा है। इसमें उन्होंने इस्तीफे की वजह पारिवारिक कारण और सैलाना विधानसभा की जिम्मेदारी न निभा पाना बताया है।
Harshvijay Gehlot Resign : एक तरफ जहां मध्य प्रदेश कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणाओं का सिलसिला जारी है तो वहीं दूसरी तरफ रतलाम जिले से कांग्रेस को बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधायक और मौजूदा जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
अचानक आए इस इस्तीफे ने रतलाम जिले के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपना इस्तीफा भेजा है। वैसे तो गेहलोत के इस्तीफे को लेकर पार्टी में कलेह से जोड़कर चर्चाएं की जा रही हैं, लेकिन उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे निजी कारण बताए हैं।
हर्षविजय गेहलोत की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को दिए इस्तीफे में कहा है कि, पारिवारिक दायित्व और विधानसभा क्षेत्र के दायित्वों के चलते जिला अध्यक्ष पद के दायित्व को पूर्ण रूपेणु नहीं कर पा रहा हूं। दोनों कारणों के चलते जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस