नाबालिग से गैंगरेप, शराब पिलाकर ऑटो चालक और साथी ने की दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज, बेहोशी की हालत में छोड़ हुए फरार
लगातार शारीरिक प्रताड़ना और दुष्कर्म के कारण जब किशोरी बेहोश हो गई, तो दोनों आरोपी उसे लावारिस हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। होश आने पर पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क किया और बिलखते हुए थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई।
मध्य प्रदेश के रीवा में एक किशोरी का अपहरण कर पहले सुनसान पहाड़ी पर फिर एक सूने मकान में बंधक बनाकर दो दिन तक दो युवकों ने गैंग रेप किया। पीड़ित के बेहोश होने तक बार-बार दरिंदगी की गई, बाद में उसे मरा समझकर छोड़कर भाग गए...
रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग ने रेप की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर समान थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। बाद में नाबालिग के मिलने के बाद उसने पुलिस को दिए बयान में गंभीर आरोप लगाए।
पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले उससे दोस्ती की और भरोसे में लेकर अपने झांसे में फंसाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
एफआईआर के मुताबिक किशोरी को रास्ते में कान्हा पाण्डेय नाम का एक ऑटो चालक मिला। उसने पहले तो नाबालिग को दोस्त बनने और उस पर विश्वास करने की बात कही। फिर कान्हा ने अपने दोस्त शुभम यादव को फोन कर बुलाया, जो बोलेरो गाड़ी लेकर पहुंचा। दोनों आरोपी किशोरी को जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए, जहां उन्होंने उसे नशीली शराब पिलाई और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
अगले दिन आरोपी उसे रीवा वापस ले आए और एक कमरे में बंधक बनाकर रखा,जहां आरोपी शुभम यादव ने फिर से उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में समान थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया।
सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस