महाआर्यमन सिंधिया का दौरा रद्द, दिल्ली रवाना:रोड शो के दौरान हुए चोटिल, गाड़ी में अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा
शिवपुरी में रोड शो के दौरान गाड़ी में अचानक ब्रेक लगने से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र और MPCA अध्यक्ष महा आर्यमन सिंधिया मामूली चोटिल हो गए। सीने में दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कर प्राथमिक उपचार कराया गया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया शिवपुरी दौरे के दौरान मामूली रूप से चोटिल हो गए। स्टेडियम में लोगों का अभिवादन करते समय गाड़ी में अचानक ब्रेक लगने से उनके सीने में चोट आई।
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने अपने आगामी दौरे स्थगित कर दिए हैं। वे मंगलवार सुबह शिवपुरी के टूरिस्ट विलेज से ग्वालियर रवाना हुए, जहां से वे दिल्ली जाएंगे। सोमवार को कोलारस में रोड शो के दौरान कार के अचानक ब्रेक लगने से उनका सीना सनरूफ से टकरा गया था। दर्द बढ़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में उपचार कराना पड़ा था। डॉक्टर की सलाह और आराम के लिए उन्होंने चंदेरी का दौरा रद्द कर दिया है।
घटना सोमवार को कोलारस कस्बे की है। महाआर्यमन सिंधिया एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान कार की सनरूफ से बाहर निकलकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। तभी कार के अचानक तेज ब्रेक लगने से उनका सीना सनरूफ के हिस्से से टकरा गया। शुरुआत में उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब वे चंदेरी के लिए रवाना हुए, तो रास्ते में सीने में दर्द बढ़ गया। उन्हें वापस शिवपुरी जिला अस्पताल लाया गया, जहां करीब 40 मिनट चले उपचार के बाद रात में टूरिस्ट विलेज होटल में ठहराया गया।
लापरवाही- ड्राइवर की जगह नेता चला रहे थे कार
इस घटनाक्रम में बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। प्रोटोकॉल के अनुसार, सिंधिया राजघराने के प्रोफेशनल ड्राइवर को वाहन चलाना चाहिए था। लेकिन बताया गया है कि जिस कार में महाआर्यमन सवार थे, उसे भाजपा नेता लवलेश जैन ‘चीनू’ चला रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
अचानक उठा सीने में दर्द
इसके बाद वे अपने अगले कार्यक्रम के तहत पिछोर विधानसभा के लिए रवाना हो गए, लेकिन रास्ते में अचानक उनके सीने में दर्द उठा। स्थिति को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में शिवपुरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां करीब 40 मिनट तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने और आवश्यक जांच के बाद वे टूरिस्ट विलेज के लिए रवाना हो गए। फिलहाल उनका आगामी कार्यक्रम यथावत रहेगा या नहीं, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।.
इस मामले में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय रिषेश्वर ने बताया कि महाआर्यमन सिंधिया को सीने में पेन हुआ था। उनकी इसीजी और एक्सरा कराया गया है। उन्हें मस्कुलर इंजरी हुई है। उन्हें दवा के साथ वेल्ट लगाने को कहा गया है। सुबह एक बार फिर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस