MP भाजपा सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की घोषणा, सोशल मीडिया में नियुक्तियां: 13 संभागों के प्रभारी और सह प्रभारी के नामों की घोषणा, लिस्ट जारी

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति मिलने के बाद सोशल मीडिया विभाग प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी ने एमपी के 13 संभागों के लिए नए प्रभारी और सह प्रभारियों के नामों की सूची जारी कर दी है। आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

MP भाजपा सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की घोषणा, सोशल मीडिया में नियुक्तियां: 13 संभागों के प्रभारी और सह प्रभारी के नामों की घोषणा, लिस्ट जारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से भाजपा सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की गई 

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां संगठन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों, विचारों और जनहितकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई हैं।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंवाद का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में संभाग प्रभारी और सह प्रभारी संगठन की गतिविधियों, अभियानों और कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन की डिजिटल रणनीति को मजबूती देंगे और पार्टी की विचारधारा को सकारात्मक रूप से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाएंगे। भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारी तुरंत संभालेंगे कार्यभार

सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी तुरंत अपना कार्यभार संभालेंगे। माना जा रहा है कि इन नई नियुक्तियों से जीमनी स्तर प पार्टी की विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक आक्रामक और व्यवस्थित तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।