भारतीय व्यापार महोत्सव 2026: 1–4 मई को दिल्ली में देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय व्यापारी मंच, 10 लाख+ विज़िटर्स, 2000+ प्रदर्शक, विदेशी-NRI प्रतिनिधि और स्टार्टअप्स होंगे शामिल-चम्पालाल बोथरा, CAIT
कन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का आयोजन 1 से 4 मई 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जाएगा। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय व्यापारी मंच होगा, जिसमें 2000+ प्रदर्शक, 10 लाख से अधिक विज़िटर्स, 2 लाख बिजनेस डेलीगेट और 10,000+ विदेशी व NRI प्रतिनिधि भाग लेंगे।
भारत मंडपम, प्रगति मैदान में 1–4 मई को होगा भव्य आयोजन, 2000+ प्रदर्शक और 10 लाख से अधिक विज़िटर्स लेंगे हिस्सा
कन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगामी 1 से 4 मई 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन कर रहा है। यह महोत्सव अब तक का सबसे बड़ा, सर्वसमावेशी और व्यापार-सशक्तिकरण केंद्रित आयोजन होगा, जिसमें फ़ूड एग्रो , ऑर्गेनिक, टेक्सटाइल , Handicraft, MSME, स्टार्टअप , ऑटो , ज्वेलरी , और सभी स्वदेशी उत्पादक एक साझा राष्ट्रीय मंच पर एकत्र होंगे। अनुमानित 10 लाख से अधिक विज़िटर्स इस आयोजन का हिस्सा होंगे।
राष्ट्रीय बैठक में CAIT के पदाधिकारियों व सभी राज्यों से आए बोर्ड सदस्यों ने इसे राष्ट्रीय आर्थिक आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। प्रदर्शनी संयोजक रामकुमार गोयल ने कहा कि यह प्रदर्शनी विश्व की सबसे बड़ी व्यापारिक प्रस्तुतियों में से एक होगी।
CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “यह महोत्सव केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था, रोजगार और निर्यात को गति देने वाला मंच है। 2000 से अधिक प्रदर्शक, 2 लाख से अधिक बिजनेस डेलीगेट, 10,000 से अधिक विदेशी और NRI प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिससे व्यापार का नया विस्तार होगा।”
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने कहा, “अब समय है कि देश के व्यापारी एकजुट होकर यह दिखाएँ कि भारत के उत्पाद और उनके निर्माता देश की आर्थिक मजबूती में कितने महत्वपूर्ण हैं। स्वदेशी को वैश्विक पहचान दिलाना हमारा साझा लक्ष्य है।”
CAIT के चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों को नए बाज़ार, निवेश और स्टार्टअप अवसर मिलेंगे। स्टॉल बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है और सीमित स्थान के कारण सभी राज्यों से शीघ्र भागीदारी आवश्यक है।
चम्पालाल बोथरा, टेक्सटाइल और गारमेंट राष्ट्रीय चेयरमैन- कैट :
“यह महोत्सव देशभर के व्यापारियों को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक अवसर है। 10 लाख से अधिक विज़िटर्स और बड़ी संख्या में व्यापारियों के आने से Domestic एवं Export व्यापार में ठोस वृद्धि होगी। यह महोत्सव भारत को व्यापार, उत्पादन और नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”
श्रीविक्रांत अबरोल , इस महोत्सव के आयोजन और संचालन की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहे है उनका बताना है की हमारा लक्ष्य है कि सभी प्रकार के व्यापारियों, MSME, स्टार्टअप, कारीगर और स्वदेशी उत्पादक इस मंच का लाभ उठाएँ। हम सुनिश्चित करेंगे कि यह आयोजन सफल, समृद्ध और देशभर के व्यापारियों के लिए नई संभावनाएँ खोलने वाला हो।”

प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस