भोपाल में मिलन स्वीट्स पर इनकम टैक्स का शिकंजा: टैक्स चोरी के शक में IT टीम का सर्वे, दस्तावेज खंगाले

भोपाल के एमपी नगर स्थित प्रतिष्ठित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर रविवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम ने सर्वे कार्रवाई की। टैक्स चोरी की आशंका को लेकर टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है और संचालक से पूछताछ जारी है। रेस्टोरेंट के बाहर पुलिस तैनात है और कार्रवाई के दौरान इलाके में हलचल मच गई।

भोपाल में मिलन स्वीट्स पर इनकम टैक्स का शिकंजा: टैक्स चोरी के शक में IT टीम का सर्वे, दस्तावेज खंगाले

आयकर विभाग के उप निदेशक सहित कई अधिकारियों की अलग-अलग टीम ने एमपी नगर सहित मिलन स्वीट्स के कई ठिकानों पर एकसाथ छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में स्थानीय पुलिस जवान और अधिकारी भी शामिल है।

Bhopal News:भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित प्रतिष्ठित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर रविवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम ने सर्वे कार्रवाई की। टैक्स चोरी की आशंका के चलते टीम रेस्टोरेंट से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है और संचालक से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह अचानक इनकम टैक्स विभाग की टीम पुलिस के साथ रेस्टोरेंट पहुंची। टीम के पहुंचते ही रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सेल कम दिखाकर टैक्स चोरी की आशंका और दस्तावेजों में गड़बड़ी की शिकायत के आधार पर की जा रही है।

इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी रेस्टोरेंट से जुड़े इनकम टैक्स रिटर्न और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की कर चोरी का पता लगाया जा सके। फिलहाल टीम रेस्टोरेंट परिसर में मौजूद है और जांच जारी है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है. इनकम टैक्स विभाग ने कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि IT ने मिलन स्वीट और अन्य जगह पर दबिश दी है. लगातार मिल रही अनियमितता की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. इस छापेमारी के दौरान आयकर विभाग के उपनिदेशक समेत कई बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद रहें.

एमपी नगर समेत कई ठिकानों पर सर्चिंग जारी

भोपाल के एमपी नगर समेत कई ठिकानों पर सर्चिंग जारी हैं और फिलहाल स्थानीय अफसर और पुलिस महकमें के लोग मौके पर मौजूद हैं. प्रदेश में त्योहारों के मंदेनजर रखते हुए लगातर छापेमारी का दौर जारी हैं.

भीषण आग की चपेट में आया था रेस्टोरेंट

जून 2024 में रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी थी। इस आग पर काबू पाने के लिए एक दर्जन से अधिक दमकलों को मौके पर बुलाना पड़ा था। करीब तीन घंटे में इस आग पर काबू पाया जा सका था। जिससे रेस्टोरेंट में बड़ा नुकसान हुआ था। मिठाइयां सहित अन्य खाद्य समग्री जलकर खाक हो गई थी। इसी के साथ रेस्टोरेंट में रखे दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए थे।