भोपाल मेट्रो को झटका, नहीं मिल रहे पैसेंजर, 5 जनवरी से नया शेड्यूल, अब एम्‍स से होगी शुरू

भोपाल मेट्रो को शुरू हुए अभी दो सप्ताह ही हुए हैं, लेकिन यात्रियों की कमी ने मेट्रो प्रबंधन को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया है. 5 जनवरी से मेट्रो सुबह की बजाय दोपहर 12 बजे से चलेगी. ट्रिप की संख्या भी 17 से घटाकर 13 कर दी गई है. पहले दिन 6568 यात्रियों ने सफर किया था, जो अब घटकर करीब 1000 रह गई है

भोपाल मेट्रो को झटका, नहीं मिल रहे पैसेंजर, 5 जनवरी से नया शेड्यूल, अब एम्‍स से होगी शुरू

भोपाल मेट्रो को पैसेंजर नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से 14 दिन में ही मेट्रो कॉरपोरेशन ने न सिर्फ टाइमिंग बदल दी, बल्कि ट्रिप भी घटा दी है। अब एम्स स्टेशन से सुबह 9 बजे की बजाय दोपहर 12 बजे मेट्रो शुरू होगी, जबकि यही से शाम 7.30 बजे आखिरी मेट्रो चलेगी।

Bhopal Metro New Schedule : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की मेट्रो को अब एक चौथाई पैसेंजर भी नहीं मिल रहे हैं। यही कारण है कि, मेट्रो कॉर्पोरेशन ने शुरुआत के सिर्फ 14 दिन बाद मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव करने के साथ ही ट्रिप भी घटा दी है। अब मेट्रो एम्स स्टेशन से सुबह 09 बजे की बजाय 03 घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जबकि यही से शाम साढ़े सात बजे आखिरी ट्रिप चलेगी। नया शेड्यूल 05 जनवरी से लागू होने जा रहा है।

भोपाल मेट्रो का उद्घाटन 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया था। इसके अगले दिन यानी 21 दिसंबर से कमर्शियल रन शुरू हो गया। इस दिन से आम लोग मेट्रो में सफर करने लगे। ऐसे में कमर्शियल रन के पहले दिन मेट्रो में सफर करने को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला था। इस दौरान 6568 पैसेंजर सवार हुए थे।

वहीं, अब एक हजार के आसपास ही यात्री मेट्रो में सवार हो रहे हैं। इस वजह से मेट्रो कॉर्पोरेशन ने टाइमिंग और ट्रिप दोनों में बदलाव कर दिया है।

 

ऐसा रहेगा नया शेड्यूल

-मेट्रो अब 3 घंटे देरी से दोपहर 12 बजे से चलेगी।, जबकि रात 7:55 बजे तक इसका संचालन होगा

-शाम 7:30 बजे एम्स से सुभाष नगर के बीच आखिरी मेट्रो दौड़ेगी, जो 25 मिनट में सुभाष नगर स्टेशन पहुंचेंगी।

-पहले की तरह 75 मिनट के अंतराल में मेट्रो मिलेगी। यानी, एक गाड़ी छूटने के बाद दूसरी गाड़ी सवा घंटे बाद ही मिल सकेगी।

-पहले दोनों ओर कुल 17 ट्रिप लगाई जा रही थी, जो घटाकर 13 कर दी गई है।

-एम्स से सुभाषनगर के बीच सात और सुभाषनगर से एम्स के बीच छह ट्रिप लगेगी।

अब ये रहेगी टाइमिंग

-पहली मेट्रो दोपहर 12 बजे एम्स स्टेशन से शुरू होगी, जो दोपहर 12:40 बजे सुभाषनगर स्टेशन पहुंचेगी।

-आखिरी मेट्रो शाम 7:30 बजे एम्स से शुरू होकर 7:55 बजे सुभाषनगर स्टेशन पर पहुंचेगी।

किस दिन कितने पैसेंजर मिले

-21 दिसंबर को मिले 6,568 पैसेंजर।

-22 दिसंबर को मिले 2,896 पैसेंजर।

-23 दिसंबर को मिले 2,163 पैसेंजर।

-24 दिसंबर को मिले 1,787 पैसेंजर।

-25 दिसंबर को मिले 4,264 पैसेंजर।

-26 दिसंबर को मिले 1,473 पैसेंजर।

-27 दिसंबर को मिले 1,200 पैसेंजर।

-28 दिसंबर को मिले 2,349 पैसेंजर।

-29 दिसंबर को मिले 1,100 पैसेंजर।

-30 दिसंबर को मिले 9,67 पैसेंजर।

-31 दिसंबर को मिले 1113 पैसेंजर।

-01 जनवरी को मिले 2,023 पैसेंजर।

-02 जनवरी को मिले 1,065 पैसेंजर।