हत्या के प्रयास के आरोपी अन्नू पठान उर्फ अन्नू वेल्डिंग को पुलिस संरक्षण आरोपी कई महा से पुलिस की पकड़ से दूर
शुजालपुर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी अन्नू पठान उर्फ अन्नू वेल्डिंग को लेकर पुलिस संरक्षण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित पक्ष और स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी कई महीनों से खुलेआम घूम रहा है, बावजूद इसके पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। सूचना देने और शिकायतों के बाद भी गिरफ्तारी न होने से पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
अजय राज केवट माही
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस भोपाल मध्य प्रदेश
शुजालपुर हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी अन्नू पठान पर पुलिस संरक्षण के आरोप, महीनों से गिरफ्तारी नहीं होने पर उठे सवाल
शुजालपुर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी अन्नू पठान उर्फ अन्नू वेल्डिंग को पुलिस का संरक्षण मिलने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ित पक्ष और स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी कई महीनों से खुलेआम घूम रहे है,लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
आरोप है कि आरोपी की सूचना होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं की जा रही, जिससे यह संदेह गहराता जा रहा है कि उसे पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित थाने और उच्च अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली ओर नेताओ का संरक्षण है और इसी कारण पुलिस कार्रवाई से बच रहा है। इससे क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। लोगों ने सवाल उठाया है कि जब मामला गंभीर धाराओं में दर्ज है, तो फिर गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों?
पीड़ित पक्ष ने अब मामले की निष्पक्ष जांच और उच्चस्तरीय अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे
अन्नू पठान उर्फ अन्नू वेल्डिंग के प्रति एस आई सुशील वर्मा का प्रेम
सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा की पुलिस के एक ईमानदार एस आई सुशील वर्मा का अन्नू पठान उर्फ अन्नू वेल्डिंग व उसके परिवार के प्रति कितना प्रेम ओर याराना हे जो उसकी वेल्डिंग की दुकान पर जाकर वर्दी में मस्ती में मगन होकर हस कर फोटो खिंचवा रहे असल बात तो ये कि इस खुखार गुंडे की जांच व पकड़ने ने भी पुलिस प्रशासन कोई रुचि नहीं ले रहा है
अन्नू पठान उर्फ अन्नू वेल्डिंग जमीन खा गई या आसमा निगल गया
वो कहते हे न कि पुलिस की पकड़ से कोई भी अपराधी आज तक नहीं बच पाया है चाहे वो छोटा अपराधी हो या बड़ा अपराधी मगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पाठक अन्नू पठान पर अपना आशीर्वाद प्रदान किए बैठे हैं और अन्नू को पकड़ने की थाना प्रभारी के द्वारा कोई लालसा नहीं हे हमारे सूत्र बताते हैं कि अन्नू पठान उर्फ अन्नू वेल्डिंग को पुलिस का मुखबिर होने का फायदा मिल रहा हे जिसके चलते आज तक था थाना प्रभारी ने अपनी टीम को अन्नू पठान उर्फ अन्नू वेल्डिंग पकड़ने को लेकर रवाना नहीं किया गया
जिला मुख्यालय से क्यों नहीं हो रहा अपराधि अन्नू पठान उर्फ अन्नू वेल्डिंग पर इनाम घोषित
शाजापुर जिले कप्तान एस पी यशपाल सिंह राजपूत जी को भी इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश देकर भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के ऊपर भी कार्यवाही का शिकंजा कसना चाहिए ओर हत्या के प्रयास के फरार आरोपियों को पकड़ने को लेकर जिला मुख्यालय से इनाम घोषित कर सलाखों के पीछे पहुंचना चाहिए ताकि शहर में शांति बनी रही ओर आगे कोई भी अपराधी अपराध को अंजाम देने से पहले सोचे? शेष खबर अगले अंक में लगातार,,,,
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस