नाबालिग को अपहरण कर रेप,रचाया बाल विवाह, फिर दुष्कर्म के बाद जबरन कराया गर्भपात

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग किशोरी का अपहरण कर जबरन उससे बाल विवाह कर लिया और फिर उसका गर्भपात भी करवाया।

नाबालिग को अपहरण कर रेप,रचाया बाल विवाह, फिर दुष्कर्म के बाद जबरन कराया गर्भपात

भोपाल के हबीबगंज में एक शख्स ने जुलाई 2024 में नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह रचाया, दुष्कर्म किया और फिर गर्भपात कराया। मारपीट मामले में पीड़िता की गिरफ्तारी के बाद काउंसलिंग में घटना का खुलासा हुआ। पुलिस मामले में फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

भोपाल के हबीबगंज इलाके में एक किशोरी को किडनैप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता से जबरन विवाह किया और उसके साथ रेप भी किया। इतना नहीं, कई महीनों तक पीड़िता को बंधक बनाकर अपने साथ रखा। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ गुरुवार रात केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सब इंस्पेक्टर संगीता काजले के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी मल्टी में रहती है। किशोरी की अतुल मरावी से 2024 में दोस्ती हुई थी। जुलाई 2024 में अतुल उसे बहला-फुसलाकर रायसेन जिले में स्थित अपने गांव ले गया। वहां दबाव डालकर किशोरी की नानी को बुलाया और परिवार की मौजूदगी में बाल विवाह कर लिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। अतुल लगातार उसका शोषण करता रहा तो वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी युवक के परिजनों ने उसका गर्भपात भी करा दिया। बाद में उसकी नानी ने इलाज कराया।

विवाद के बाद बालिका संप्रेक्षण गृह पहुंची किशोरी

जुलाई 2025 में किशोरी के परिवार के लोगों की पड़ोस में ही रह रहे अतुल मरावी से झड़प हो गई थी। इस विवाद में अतुल को अधिक चोट लग गई थी। इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता को भी आरोपी बनाया था, इसलिए पुलिस ने उसे बालिका संप्रेक्षण गृह विदिशा में रखा था।

बालिका संप्रेक्षण गृह की काउंसलिंग में खुलासा

बालिका संप्रेक्षण गृह विदिशा में किशोरी की बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग कराई तो पता चला कि आरोपी अतुल मरावी जुलाई 2024 में बहला-फुसलाकर अपने साथ रायसेन जिले के एक गांव ले गया था।

दबाव बनाकर परिवार की मौजूदगी में शादी की

किशोरी ने बताया कि रायसेन में आरोपी ने दबाव बनाकर पीड़िता की नानी को बुलाया और उसके साथ परिवार की मौजूदगी में बाल विवाह कर उसके साथ रेप किया। वह लगातार उसका शोषण करता रहा तो वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी युवक के परिजनों ने उसका गर्भपात भी करा दिया। बाद में उसकी नानी ने इलाज कराया। काउंसलिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया।