टीजीटी परीक्षा में दिखी प्रशासन की सख्ती: कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा, डीएम-एसपी ने संभाली कमान

नकल पर सख्ती, सुरक्षा पर नजर: टीजीटी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

टीजीटी परीक्षा में दिखी प्रशासन की सख्ती: कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा, डीएम-एसपी ने संभाली कमान

नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में टीजीटी लिखित परीक्षा सकुशल संपन्न

 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उरई । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) लिखित परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्र व्यवस्थापकों एवं अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। जनपद में परीक्षा हेतु कुल 7 केंद्र निर्धारित किए गए थे, जिनमें से 6 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई, जिसमें सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक प्रबंध किए गए थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई। प्रथम पाली में कुल 2,127 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1,024 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 1,103 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कुल 2,170 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1,040 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 1,130 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रवार उपस्थिति में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई में प्रथम पाली में 225 एवं द्वितीय पाली में 255 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में दोनों पालियों में 188-188 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। राजकीय इंटर कॉलेज उरई में प्रथम पाली में 177 तथा द्वितीय पाली में 192 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 195 तथा द्वितीय पाली में 208 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 185 तथा द्वितीय पाली में 153 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। श्री गांधी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 54 एवं द्वितीय पाली में 44 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की सूचना प्राप्त नहीं हुई। जनपद प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के समन्वित प्रयासों से टीजीटी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।