सीहोर में शादी का खाना बना ज़हर: 200 से ज्यादा बीमार, 1200 मेहमानों में मची अफरा-तफरी
सीहोर जिले के इछावर तहसील के ग्राम बबड़िया नोआबाद में बुधवार रात शादी समारोह में खाने के बाद 200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। इन लोगों ने समारोह में तकरीबन 1200 से अधिक लोगों के साथ भोजन किया था।
सीहोर जिले बबड़िया नौआबाद गांव में फूड प्वाइजनिंग से 200 लोग बीमार हो गए हैं। इस समारोह में करीब 1200 लोगों ने भोजन किया था। इलाज के लिए सभी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।
सीहोर. मध्य प्रदेश के सीहोर में फूड पॉइजनिंग से 200 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए. मामला इछावर तहसील के ग्राम बबड़िया नोआबाद का है. दरअसल विवाह के बाद आयोजित कार्यक्रम में तकरीबन 1200 से ज्यादा लोगों ने भोजन किया था. देर रात इनमें से तकरीबन 200 से ज्यादा लोगों को पेटदर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी. जिसके बाद इछावर स्वास्थ्य केंद्र में फूड पॉइजनिंग के मरीज पहुंचने लगे. अचानक इतने मरीजों के पहुंचने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी गई. तत्काल हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम इछावर रवाना की और जिला अस्पताल में इमरजेंसी काल कर डॉक्टर, पैरामीडिकल और नर्सिंग स्टाफ को बुला लिया. फिलहाल स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के दो वार्ड फूड पॉइजनिंग के शिकार मरीजों के लिए रिजर्व कर दिए गए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, 50 से ज्यादा मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद घर रवाना कर दिया है. तकरीबन 15 मरीज इछावर स्वास्थ्य केंद्र में और दो मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं. इधर एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर रवाना हो गई है और समारोह में बने भोजन सामग्री की सैंपलिंग की जा रही है.
बीमारों में ज्यादातर उम्रदराज
जानकारी के अनुसार, अधिकतर मरीज जो अस्पताल में भर्ती हैं, वो ज्यादा उम्र के हैं, जिनपर फूड पॉइजनिंग का असर ज्यादा हुआ है. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है. काफी मरीज प्राथमिक इलाज के बाद अपने घर रवाना हो गए हैं.
खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
गांव के एक युवक ने बताया कि शादी के कार्यक्रम में खाना खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें पेटदर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी. प्राथमिक इलाज के बाद ज्यादातर लोगों की तबीयत अब पहले से ठीक है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस