मप्र कांग्रेस में ताबड़तोड़ नियुक्ति: राहुल गांधी की नाराजगी के बाद 18 जिलों में महासचिव और 14 प्रकोष्ठ अध्यक्षों की घोषणा, छिंदवाड़ा, मऊगंज और सागर में जिला कार्यकारिणी गठित

दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुई बैठक के बाद एमपी कांग्रेस में ताबड़तोड़ नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। जीतू पटवारी के निर्देश पर एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने 18 जिलों में संगठन महासचिवों की नियुक्ति की है।

मप्र कांग्रेस में ताबड़तोड़ नियुक्ति: राहुल गांधी की नाराजगी के बाद 18 जिलों में महासचिव और 14 प्रकोष्ठ अध्यक्षों की घोषणा, छिंदवाड़ा, मऊगंज और सागर में जिला कार्यकारिणी गठित

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद छिंदवाड़ा, मऊगंज और सागर जिलों में कांग्रेस जिला कार्यकारिणियों का गठन किया गया है। संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने बताया कि संगठन विस्तार की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में जारी है।

छिंदवाड़ा की जिला कार्यकारिणी में 73 महामंत्री बनाए पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की जिला कांग्रेस कमेटी(DCC) में पदाधिकारियों और सदस्यों को मिलाकर 258 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। छिंदवाड़ा में कमलनाथ और नकुलनाथ को जिला कांग्रेस कमेटी में संरक्षक बनाया गया है।

छिंदवाड़ा की जिला कांग्रेस कमेटी में कुल 258 नेताओं की नियुक्ति

कार्यवाहक अध्यक्ष- 2 कोषाध्यक्ष-1 कार्यालय मंत्री- 2 प्रवक्ता- 1 मीडिया प्रभारी- 1 सोशल मीडिया प्रभारी उपाध्यक्ष- 33 महामंत्री-73 सचिव- 70 सहसचिव- 3 आमंत्रित सदस्य- 62 विशेष आमंत्रित- 9 कुल पदाधिकारी - 258

सागर में 23 जिला महामंत्री बनाए उपाध्यक्ष-8 महामंत्री- 23 सचिव- 21 कार्यकारिणी सदस्य- 8 संरक्षक सदस्य- 11 विशेष आमंत्रित सदस्य- 42 प्रवक्ता-2 स्थाई आमंत्रित सदस्य- 23 स्थाई कार्यालय मंत्री-1 सोशल मीडिया अध्यक्ष-1 निर्वाचन प्रभारी -1

मऊगंज जिला कांग्रेस की टीम में 23 महामंत्री बनाए उपाध्यक्ष-7 महामंत्री- 23 सचिव- 28 कोषाध्यक्ष- 1

सूत्रों के मुताबिक इन नियुक्तियों के जरिए उन नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है, जो काफी समय से असंतोष जता रहे थे. इससे संगठन के भीतक संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है. सागर जिले में पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी को जिला संगठन महासचिव बनाया गया है. राजकुमार पचौरी एक बार फिर जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में थे और उन्हें कमलनाथ खेमे का करीबी माना जाता है.

सुरेश कुमार दुबे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वहीं सिंगरौली ग्रामीण क्षेत्र में संकठा सिंह और सिंगरौली शहर में सुरेश कुमार दुबे को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कांग्रेस की ये नियुक्तियां संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों को गति देने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही हैं.

जल्द होगी बचे जिलों की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

कांग्रेस संगठन ने पूर्व अधिकारी-कर्मचारी, अशासकीय विद्यालय सहित कुल 14 प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है. इसके साथ ही समाज समन्वय प्रकोष्ठ के अंतर्गत सात अलग-अलग समाजों के लिए समन्वयकों का चयन भी किया गया है. प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव संजय कामले के अनुसार, बाकी बचे जिलों की जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्द की जाएगी.

शुक्रवार को दिल्ली में हुई थी बैठक

बता दें कि, शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल के साथ संगठनात्मक मामलों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की और उन्हें जल्द ही संगठनात्मक पुनर्गठन की गतिविधियों को पूरा करने के निर्देश दिए.

अल्टीमेटम का असर, एक्शन मोड में प्रदेश कांग्रेस

केंद्रीय संगठन की नाराज़गी के बाद प्रदेश कांग्रेस ने तुरंत कदम उठाते हुए न सिर्फ तीन जिलों की कार्यकारिणी घोषित की, बल्कि 17 जिलों में संगठन महासचिवों की भी नियुक्ति कर दी। ये महासचिव संगठन की सभी इकाइयों के बीच समन्वय बनाएंगे और राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, जिला स्तर पर कार्यकारिणी गठन के प्रस्ताव पहले ही भेजे जा चुके थे, लेकिन अंतिम मुहर का इंतज़ार हो रहा था। अब तय किया गया है कि जैसे-जैसे सहमति बनेगी, वैसे-वैसे अन्य जिलों की कार्यकारिणी भी घोषित होती जाएंगी।