CM मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, दिनेश प्रजापति की मां की पेंशन से लेकर इलाज तक सभी समस्याओं का त्वरित समाधान

इंदौर में एक जरूरतमंद परिवार की समस्याओं पर सीएम मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. सीएम के निर्देश के बाद दिनेश प्रजापति की मां की रुकी हुई पेंशन, अधूरी KYC, इलाज की कमी, आर्थिक तंगी और वोटर लिस्ट में नाम न होने जैसी समस्याओं का समाधान कराया गया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली है.

CM मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, दिनेश प्रजापति की मां की पेंशन से लेकर इलाज तक सभी समस्याओं का त्वरित समाधान

इंदौर में दिनेश प्रजापति और उनकी माता रामप्यारी बाई की वर्षों से चली आ रही समस्या का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्वरित और संवेदनशील हस्तक्षेप कर समाधान किया।

सीएम के निर्देश पर प्रशासन एक्टिव, आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को मिली बड़ी राहत

Indore Case: इंदौर में सामने आए एक मामले ने मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ध्यान खींचा, तो उन्होंने बिना देरी किए संवेदनशीलता के साथ हस्तक्षेप किया. सीएम मोहन यादव के त्वरित निर्देशों के बाद एक जरूरतमंद परिवार की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव हो सका और उन्हें बड़ी राहत मिली. समस्या का समाधान होने के बाद दिनेश प्रजापति ने सीएम का आभार जताया है.

दिनेश प्रजापति की मां राम प्यारी बाई की पेंशन लंबे समय से रुकी हुई थी, क्योंकि केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी. इसके साथ ही मां तबीयत खराब होने के बावजूद इलाज की उचित व्यवस्था नहीं हो पा रही थी. इसके अलावा परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था. वोटर लिस्ट में नाम दर्ज न होने के कारण वे कई सरकारी सुविधाओं के भी वंचित थे. इन्हीं समस्याओं के चलते दिनेश प्रजापति को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा था.

सीएम ने तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लिया और तुरंत इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिया. सीएम के निर्देश के बाद KYC प्रक्रिया तुरंत पूरी की गई और पेंशन प्रक्रिया शुरू की गई. साथ ही दिनेश प्रजापति की मां का अरबिंदो अस्पताल में उचित इलाज की व्यवस्था भी की गई. इसके अलावा, परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के माध्यम से मतदाता सूची में उनके नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की गई.

दिनेश प्रजापत ने जताया सीएम का आभार 

सीएम के निर्देश के बाद त्वरित कार्रवाई से परिवार को बहुत राहत मिली. दिनेश प्रजापति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मां की पेंशन प्रक्रिया अब पूरी हो गई है और सरकार ने उनके इलाज के लिए उचित व्यवस्था की है