मजदूरों पर खौलता लोहा गिरा, फिर जिंदा जल गए 6 लोग,छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन प्लांट में भीषण धमाका, बाप-बेटे भी जिंदा जले
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार स्थित एक स्टील प्लांट में कोयले की भट्टे में धमाका हुआ, जिसमें बिहार के 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है.
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्पंज आयरन प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक हादसे में बिहार के गया जिले के 6 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ. स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट में छह मजदूर जिंदा जल गए. मरने वाले सभी मजदूर बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं. ब्लास्ट के बाद इनके शवों को चीथड़े उड़ गए, जिससे पहचानना भी मुश्किल हो रहा था. वहीं पांच मजदूर घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मरने वालों में दो मजदूर गयाजी जिले के हैं. दोनों पिता-पुत्र हैं. केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि मृतक पिता-पुत्र के शव गयाजी लाए जाएंगे. परिवार को मुआवजा मिलेगा.
दरअसल, बकुलाही क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 9.40 बजे डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख (ऐश) ले जा रही पाइपलाइन में लीकेज हो गया था, जिससे प्लांट की कोल भट्टी (कोल किल्न) में ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट के दौरान खौलते लोहे का मलबा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया, जिससे मजदूर बुरी तरह झुलस गए. धमाके के बाद दूर तक धुएं का गुबार दिखा. इस हादसे में नीचे काम कर रहे छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के बर्न ट्रीटमेंट सेंटर भेजा गया.
बिहार के 6 मजदूरों की मौत:छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार स्थित एक स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया. कोयला भट्टे में विस्फोट हो गया. इसमें बिहार के 6 मजदूरों की मौत हो गई. सभी मृतक गया जिले के रहने वाले हैं. सूचना मिलने के बाद से मृतकों के परिवार में मातम पसरा है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतकों की हुई शिनाख्त: इस हादसे में मारे गए सभी मजदूर गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के साकिन ग्राम गोटीबांध के रहने वाले हैं. मृतकों की शिनाख्त श्रवण कुमार (22 वर्ष), राजदेव कुमार (22 वर्ष), जितेन्द्र (37 वर्ष), बदरी भुइयां (42 वर्ष), विनय भुइयां (40 वर्ष) और सुंदर भुइयां (40 वर्ष) के रूप में हुई है.
कई मजदूर जख्मी: इसके अलावा इस हादसे में गया के ही कल्पू भुइयां (44 वर्ष) और रामू भुइयां (34 वर्ष) घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घायलों में झारखंड के भी तीन मजदूर शबीर अंसारी (34 वर्ष ग्राम), मुमताज अंसारी (26 वर्ष), शराफत अंसारी (32 वर्ष) घायल हैं.
गांव में मातम: इनमें कुछ मृतकों का संबंध एक ही परिवार से है. ये सभी डुमरिया प्रखंड के गोटीबांध गांव के रहने वाले हैं. गांव गयाजी और झारखंड की सीमा से सटा हुआ है, घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई. पूरा गांव गहरे शोक में है.
"आज सुबह दुर्घटना हुई है. 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया, 6 की मौत हो गई है. आहत लोगों में ज्यादातर बिहार और झारखंड के निवासी हैं. स्थानीय थाना के माध्यम से उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. मामले में क्या और किसकी लापरवाही है, इसकी जांच की जा रही है."-भावना गुप्ता, एसपी, बलौदाबाजार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बतायी पूरी कहानी: प्रत्यक्षदर्शी बिहार के जोगेंद्र राम बताते हैं कि हमलोग हेल्पर का काम करते हैं. लोहा वाला से टकराने को बोला गया तो हम टकरा रहे थे. इसी दौरान सुबह 10 बजे के लगभग उसमें से धुंआ उठने लगा. तब साहेब लोग बोले कि भागो-भागो.
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. हादसे को लेकर प्लांट प्रबंधन की ओर से अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है. न तो मृतकों की पहचान सार्वजनिक की गई है और न ही हादसे के कारणों पर कोई बयान दिया गया है.
सूचना मिलने के बाद निपनिया चौकी और भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों और सुरक्षा इंतजामों की जांच में जुटी हुई है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस