मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा -इंदौर एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल: सीएम ने किया लोकार्पण, केंद्रीय मंत्री नायडू वर्चुअली जुड़े

इंदौर एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 का शुभारंभ हो गया है, जिससे शहर की हवाई सुविधाओं में बड़ा विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अत्याधुनिक टर्मिनल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा -इंदौर एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल: सीएम  ने किया लोकार्पण, केंद्रीय मंत्री नायडू वर्चुअली जुड़े

इंदौर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण, नायडू वर्चुअली शामिल

सीएम मोहन यादव ने किया नए टर्मिनल का उद्घाटन, इंदौर एयरपोर्ट हुआ अपग्रेड, नायडू जुड़े

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल-1 का लोकार्पण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘उड़ान कैफे’ की भी शुरुआत की, जहां यात्रियों को बेहद सस्ती दरों पर खाने-पीने की सुविधा मिलेगी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम का श्रवण भी किया. इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. दरअसल इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर शुरू हुआ नया टर्मिनल-1 अब यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक अनुभव देगा. टर्मिनल में हाईटेक चेक-इन काउंटर, उन्नत सुरक्षा व्यवस्था, विशाल वेटिंग एरिया और आधुनिक बैगेज हैंडलिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टर्मिनल के साथ ही ‘उड़ान कैफे’ का भी उद्घाटन किया. इस कैफे की खासियत है कि यहां यात्रियों को मात्र 10 रुपये में चाय और पानी जबकि 20 रुपये में पोहा उपलब्ध होगा, जिससे एयरपोर्ट पर महंगे खानपान से राहत मिलेगी.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि नया टर्मिनल धार्मिक पर्यटन, अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों और बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा. उम्मीद है कि इस पहल से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि शहर के पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नया आयाम मिलेगा.

लगातार मजबूत हो रहा एविएशन सेक्टर

बताते चलें कि देश में एविएशन सेक्टर को लगातार मजबूत किया जा रहा है और इसी कड़ी में आज (रविवार) कई एयरपोर्ट्स को बड़ी सौगात मिली है. इसी क्रम में इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट को भी नया टर्मिनल-1 मिला है, जो करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टर्मिनल-1

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस टर्मिनल में यात्रियों के लिए उड़ान कैफे, किड्स जोन, वाई-फाई जोन, लाइब्रेरी और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध हैं. इस नए टर्मिनल का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ जबकि केंद्रीय एविएशन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए थे.