35 लाख के लिए पत्नी को मारने की साजिश: सतना में बिजनेसमैन ने पानी में फिनाइल मिलाकर पिलाया, बोला—‘तेरे मरने से लोन माफ हो जाएगा’

सतना में कर्ज से बचने की सनक में एक युवक ने पत्नी की हत्या की हत्या का प्रयास किया। उसने पानी में फिनाइल की गोलियां मिलाकर पत्नी को जबरन पिला दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

35 लाख के लिए पत्नी को मारने की साजिश: सतना में बिजनेसमैन ने पानी में फिनाइल मिलाकर पिलाया, बोला—‘तेरे मरने से लोन माफ हो जाएगा’

मध्य प्रदेश के सतना में आर्थिक लालच और घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सतना में सामने आया है, जहां 35 लाख रुपये के बैंक लोन से बचने के लिए एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। आरोप है कि नशे में धुत आरोपी ने फिनायल की गोलियां पीसकर पानी में मिलाईं और जबरन पत्नी को पिला दिया।

Satna Crime News: सतना जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कर्ज से बचने की सनक में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की जान लेने की कोशिश की. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बगहा इलाके में रहने वाली महिला पूर्णिमा त्रिपाठी को उसके पति ने फिनाइल की गोलियां मिलाकर पानी पिलाया. घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है

पीड़िता पूर्णिमा त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उसके पति अनुराग सोहन त्रिपाठी ने उसके नाम पर रुद्रा इंटरप्राइजेज नाम की एक फर्म रजिस्टर कराई थी. यह फर्म सर्जिकल सामग्री के कारोबार से जुड़ी थी. इसी फर्म के नाम पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से करीब 35 लाख रुपए का लोन लिया गया. आरोप है कि इस पूरी रकम का इस्तेमाल पति ने अपने काम में किया, लेकिन कर्ज की जिम्मेदारी पत्नी के नाम पर ही रही. जब लोन चुकाने का दबाव बढ़ा, तो पति का व्यवहार और ज्यादा हिंसक हो गया.

इस वजह से पत्नी को मारा

महिला ने बताया कि 28 दिसंबर की रात आरोपी पति शराब के नशे में घर लौटा और बिना किसी बात के गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. इस दौरान उसके चेहरे और मुंह पर गंभीर चोटें आईं. अगले दिन 29 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे फिर विवाद हुआ. इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम में रखी फिनाइल की गोलियों को पीसकर पानी में मिलाया और जबरन पत्नी को पिला दिया. महिला का आरोप है कि पति ने कहा था कि उसके मरने से 35 लाख का कर्ज खत्म हो जाएगा.

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

फिनाइल मिला पानी पीने के बाद पूर्णिमा की तबीयत तेजी से बिगड़ गई और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं. होश में आने पर उसने अपने पिता को फोन कर पूरी घटना बताई. परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बिरला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह 1 जनवरी तक इलाजरत रही. डिस्चार्ज होने के बाद देर रात थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पीड़िता के पिता ने बताया कि शादी जून 2020 में हुई थी और तीन महीने बाद से ही मारपीट शुरू हो गई थी. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(2) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.