AIIMS और पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,जांच में निकली अफवाह
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ व्यापक तलाशी अभियान चलाया। कई घंटों की जांच के बाद धमकी फर्जी निकली, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
राजधानी भोपाल में सोमवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब एम्स भोपाल और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। मेल में दावा किया गया कि दोनों परिसरों में सायनाइड ज़हर से लैस बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे विस्फोट करेंगे, और 11 बजे तक डॉक्टरों व छात्रों को बाहर निकालने की चेतावनी दी गई।
भोपाल : भोपाल शहर में सोमवार को एक साथ एम्स और एक निजी मेडिकल कॉलेज को ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल में दावा किया गया है कि कॉलेज परिसर में साइनाइड गैस युक्त IED लगाए गए हैं, जो कभी भी ब्लास्ट हो सकते हैं। वहीं एम्स में बम की खबर मिलते ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम से जांच कराया गया। हालांकि जांच में एम्स में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। फिलहाल सुरक्षा एजेसिंया अलर्ट पर हैं और पुलिस जल्द ही मेल भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
वही दूसरी ओर सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तत्काल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। एहतियातन छात्रों और स्टाफ को बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर जांच में जुटे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल की सत्यता की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को सील कर तलाशी अभियान जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि इससे पहले भी 19 फ़रवरी को ऐसा ही ईमेल मिला था जिसमें ऐसी ही धमकी दी गई थी। कुछ ही दिनों में दूसरी बार धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है।
15 दिन में दूसरी बार मिली धमकी
गौरतलब है कि 19 फरवरी को भी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला था। उस समय भी बम स्क्वॉड ने सघन तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। लगातार दूसरी बार मिली धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल दोनों संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस सतर्क नजर रखे हुए है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस