भाजपा पार्षद की पत्नी की चाकू मारकर हत्या , बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से गोदा, पुलिस खंगाल रही CCTV,सौतेले बेटे पर आरोप

मंदसौर में गुरुवार शाम भाजपा पार्षद की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी रुबीना पर ऑटो में बैठते समय दो बदमाशों ने धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। सिर पर भी हमला किया। एक जगह से आंतें भी बाहर निकल गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भाजपा पार्षद की पत्नी की चाकू मारकर हत्या , बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से गोदा, पुलिस खंगाल रही CCTV,सौतेले बेटे पर आरोप

मंदसौर के अभिनंदन क्षेत्र में दिनदहाड़े नगर पालिका के भाजपा पार्षद शाहीद मेव की पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है. भाजपा नेता की पत्नी की सरेआम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. रुबीना और शाहिद की शादी को छह महीने हुई थी.

मंदसौर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. अभिनंदन क्षेत्र में एक महिला की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान रुबिना के रूप में हुई है, जो नगर पालिका के भाजपा पार्षद शाहीद मेव की पत्नी बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है..

जानकारी के मुताबिक शहर के वार्ड नंबर 15 के पार्षद शाहिद मेव की पत्नी शाम करीब 5:30 बजे अभिनंदन इलाके में थीं. उस समय वह ऑटो-रिक्शा से घर जा रही थीं. तभी अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां आए. उनमें से एक ने अचानक चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए.

सौतेले बेटे ने की हत्या 

एसपी विनोद मीणा ने बताया कि रुबीना की हत्या धारदार हथियार से की गई थी. बताया जा रहा है कि, हत्या रुबीना के सौतेले बेटे साहिल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की है. साहिल शाहिद की दूसरी पत्नी का बेटा है. साहिल और उसके दोस्त की तलाश जारी है. रुबीना और शाहिद की शादी को पांच-छह महीने हुई थी. शादी के बाद से ही घर में झगड़े हो रहे थे. इन झगड़ों के बाद शाहिद ने अभिनंदन क्षेत्र में रुबीना के लिए एक अलग घर किराए पर लिया था. मृतका शाहिद की चौथी पत्नी थी और रुबीना शाहिद की तीसरी पत्नी है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.